Chhattisgarh NewsLatest News

यादव रेजिमेंट रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रायपुर : यादव रेजिमेंट रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के साथ अन्य समाज के हजारों संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

img 20260906 wa00442213764886490513501 - img 20260906 wa00442213764886490513501

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष यादव एवं युवा अध्यक्ष कुंदन यादव सहित यादव रेजिमेंट की पूरी टीम उपेंद्र यादव ,संजय यादव, भरत यादव, धर्मदेव यादव, गोपाल यादव, छोटेलाल यादव, आदित्य यादव ,राजकुमार यादव,जयप्रकाश यादव और अन्य सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में रायपुर के पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक, साथ ही बिरगांव नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं नेतागण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापना, भव्य शोभायात्रा एवं रैली, भजन संध्या तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों एवं भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। इसके अगले दिन महाप्रसाद एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर यादव रेजिमेंट , प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सुभाष यादव ने कहा कि यादव रेजिमेंट द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष हमारा प्रयास रहता है कि आयोजन को और बेहतर एवं भव्य बनाया जाए, ताकि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर समाज में एकजुटता एवं भाईचारे को मजबूत किया जा सके।
श्री सुभाष यादव जी ने कहा कि यादव समाज को आगे बढ़ाने के लिए केवल सामाजिक एकता ही नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार ,नशामुक्ति के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाजजनों से आह्वान करते हुए कहा— “पढ़ेगा समाज, तभी तो बढ़ेगा समाज।” शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
यादव रेजिमेंट की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply