Chhattisgarh NewsLatest News

तिल्दा नेवरा मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सम्मान समारो का किया गया आयोजन उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुये सम्मानित

तिल्दा-नेवरा : जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा के श्री राधा-कृष्ण मंदिर बनियापारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रिंकू रमेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बता दे कि यहां के मंदिर परिवार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई।इस अवसर पर रमेश अग्रवाल ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर प्रतिभावान बच्चों का सम्मान होना इससे अधिक शुभ अवसर नहीं हो सकता। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में भी उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिले।

img 20260906 wa00434001020198695455162 - img 20260906 wa00434001020198695455162


ज्ञात हो कि राधा-कृष्ण मंदिर परिवार द्वारा हर वर्ष क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सम्मानित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply