Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत गा जगाया जनभावना का भाव 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का दीप जलाने का किया आह्वान

तिल्दा नेवरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को विशेष ‘आशीर्वाद दीप’ जलाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा में गीत गाकर लोगों को इस अभियान से जुड़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अपने घर में दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित किया।

img 20260916 wa00036605399786071931116 - img 20260916 wa00036605399786071931116

गौरतलब हो कि मंत्री वर्मा द्वारा गाए गए गीत के बोल “आशीर्वाद के दिया जलाबो, हमरो गरब गुमान है…” लोगों को भावनात्मक रूप से अभियान से जोड़ने का संदेश देते हैं। गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं पहलों का उल्लेख करते हुए लोगों से इस अवसर पर एक दीप जलाने का आह्वान किया गया है।

17 सितंबर को शाम 7 बजे जलाया जाएगा दीप

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को शाम 7 बजे घर-घर आशीर्वाद का दीप जलाने का आह्वान किया गया है। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को स्मरण करते हुए आगामी 25 वर्षों के भारत के विकास के संकल्प से लोगों को जोड़ना है।

अभियान की रूपरेखा में ‘सेवा—विगत 25 वर्ष, सपना आगामी 25 वर्ष’ की थीम रखी गई है।

विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख

मंत्री वर्मा के गीत में सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप देश के विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों और योजनाओं का उल्लेख किया गया है। अभियान की सामग्री में स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, नया कश्मीर, नक्सल मुक्त भारत, विकसित छत्तीसगढ़ सहित आगामी 25 वर्षों के लिए मैन्युफैक्चरिंग पावर, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, गतिशक्ति, डिफेंस पावर, ग्रीन एवं ब्लू इकोनॉमी और भारत की सॉफ्ट पावर जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है।

युवाओं और विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ने की पहल

सेवा संकल्प अभियान केवल दीप प्रज्वलन तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। अभियान के तहत विद्यालय स्तर से लेकर विकासखंड, जिला और राज्य स्तर तक ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।

इसके अलावा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक तथा अभियान अवधि में निर्धारित दिवस पर ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’ जैसी गतिविधियों का भी आयोजन प्रस्तावित है।

ऐसे में 17 सितंबर को शाम 7 बजे हर घर एक आशीर्वाद दीप जलाने की अपील को जनभागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री टंकराम वर्मा का छत्तीसगढ़ी गीत इसी संदेश को सरल और भावनात्मक अंदाज में आमजन तक पहुंचाने की पहल है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply