Political News

नही पहुंचे मुख्यमंत्री शपथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव विधायक अग्रवाल ने दिलाई

नही पहुंचे मुख्यमंत्री शपथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव विधायक अग्रवाल ने दिलाई

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भारी मतो से विजयी महापौर पूजा पदमजा (पूजा विधानी )एवं सभी वार्डो के पार्षद ने आज मुंगेली नाका ग्राउंड में शपथ ली, शपथ ग्रहण कराने के लिये मुख्यमंत्री स्वयं कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन उनका आगमन केंसिल हो गया उसके बाद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं अन्य विधायकों ने शपथ दिलाई।IMG 20250228 WA0019 - IMG 20250228 WA0019

बता दे कि दो बार महापौर की शपथ ली पूजा विधानी ने लिया।
पूजा विधानी को महापौर की शपथ बिलासपुर कलेक्टर अविनीश शरण ने दिलाई। शपथ दिलाते समय पूजा विधानी से शपथ पत्र में लिखें शब्दों को गलत पढ़ लिया था। इस लिये उन्होने संविधान का सम्मान रखते हुए। गलती सुधारते हुए दुबारा शपथ विधि पूर्वक ली उसके पश्चात रजिस्टर में अपने दसतख्त किये ।IMG 20250228 WA0018 - IMG 20250228 WA0018

गौरतलब हो कि नगरनिगम में रहें पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेश सिंह एवं भाजपा नेता राकेश तिवारी को वीआईपी गेट में पुलिस ने जाने से रोक दिया। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नगर निगम में पूर्व प्रतिपक्ष के नेता रहें राजेश सिंहएवं राकेश तिवारी भाजपा नेता को vip गेट में अंदर जाने से पुलिस ने रोक दिया गया । परिचय देने के बाद भी पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। थोड़ा बहस होने के बाद नेतागण सामान्य गेट से कार्यक्रम में शामिल होने दाखिल हुए।IMG 20250228 WA0020 - IMG 20250228 WA0020

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles