
बलौदाबाजार (अर्जुनी) : जिले के मल्टीनेशनल कंपनी रवान के अंबुजा अडानी सीमेंट संयत्र में प्रबंधन के वादाखिलाफी रवैये के चलते इंटक युनियन ने एक बार अपने अधिकारों के लिए हल्लाबोल कर दिए है । संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले 8 माह पहले श्रमिकों के अधिकारों को लेकर संगठन पदाधिकारी व श्रमिकों के द्वारा आंदोलन करते हुए, आवेदन सौपा गया था। तब संयत्र मैनेजमेंट द्वारा मजदूरों की मांग जल्द पुरा करने की बात कहा गया था।जिसके चलते इंटक युनियन द्वारा आंदोलन विराम कर दिया गया था।

बता दे कि इस आश्वासन को करीब 8 माह बीत जाने के बाद भी संयंत्र प्रबंधन द्वारा मांगो को लेकर किसी भी प्रकार रवैया नही देखने को मिल रहा है।पदाधिकारियों का कहना है कि हमारे द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक निवेदन प्रतिवेदन दिया गया। जिस पर मैनेजमेंट का अब तक गोल मटोल जवाब आता है। जिससे प्रबंधन का वादाखिलाफी रवैया स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
गौरतलब हो कि प्रबंधन हर बार की तरह इस बार भी महीने में हो जाएगा। कहकर दम भर रहे है। जिससे मजदूरों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। मजदूरों की मांग जल्द पूरा नही किया गया। तो इंटक युनियन के बैनर तले अब अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मांगो को लेकर व बाहरी आउटसोर्सिंग व स्थानीय बेरोजगारों को रोज़गार उपलब्ध नही कराने की स्थिती में ये संघर्षशील आंदोलन जारी रखने की बात यूनियन प्रतिनिधियो के द्वारा कहा जा रहा है ।

जाने आखिर क्या है श्रमिको की मांग :
अवगत हो कि श्रमिको की मांगे निम्न है। मसलन : 1) पेंकिंग प्लांट में श्रमिकों को 8 घंटे शिट ड्यिूटी दी जाए। 2) पैंकगि प्लांट के 4 लोडर को एक वर्ष पूर्व काम बंद किया गया था। उसे जल्द काम पर वापस रखा जाए। 3) लोडर एवं आपरेटर को टन और एलाउंस को एलग कर पेमेंट दिया जाए। 4) गेट क्लोजर अलग से रखा जाए। 5) समस्त ठेका श्रमिकों का वार्षिक वेतन वृद्धि का जल्द भुगतान किया जाए। 5) माइंस में ठेका श्रमिकों को छुट्टी का लाभ दिया जाए। 6) सभी ठेका श्रमिक को नया ठेका दिया गया है। उन सभी को पहले काम में रखा जाए। 7) समस्त ठेका श्रमिक को शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। 8) आउट शोर्सिंग बंद कर स्थानीय लोगों को काम पर पहले प्राथमिकता दी जाए आदि।
ज्ञात हो कि यहा के इंटक यूनियन अध्यक्ष चेतेंद्र वर्मा, महासचिव राधेश्याम भतपहरे, कोषाध्यक्ष टाकेश्वर साहू, सचिव गोकरण साहू, सदस्य अशोक साहू, तिहारी, डागेश साहू आदि ने कहा कि यदि जल्द श्रमिकों की मांग पूरी नही की गई। तो इंटक यूनियन के बैनर तले चालू की गई अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा । जिसका जिम्मेदार प्रबंधन स्वयं होगा।
अवगत यह भी हो कि इस विषय पर प्रबंधन के जिम्मेदारों से सवाल पूछे जाने पर सब सवालो से बचते नजर आए। तो वही यूनियन अध्यक्ष चेतेंद्र वर्मा के द्वारा कहा गया है कि हम श्रमिकों व अधिकारों के लिए लामबद्ध हुए है। और श्रमिकों की मांग जायज है। जिसके लिए संगठन द्वारा कई बार मांगो को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन सौपे जाचुके है। लेकिन मांगो को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। जो कि मजदूरों के साथ अन्याय है। जिसके लिए शांतिपूर्ण तरीके से हम सभी यंहा एकत्रित हुए है।