जगदलपुर महापौर कांग्रेस जोगी आप पार्टी नेता बीजेपी में शामिल : मुख्यमंत्री के समक्ष ली शपथ

Rajendra Sahu
3 Min Read

बस्तर (संतोष कुमार वर्मा) 27 मार्च : जगदलपुर नगर निगम की सत्ता कांग्रेस से निकलकर भाजपा के कब्जे मे आयी। दर्जनों सरपंच सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा आम आदमी पाटी जोगी कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल।

IMG 20240328 WA0004

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के पूर्व बस्तर में कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका लगा है। जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर पालिक निगम के 6 कांग्रेसी पार्षदों तथा महिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल झज्ज तथा करीब दर्जन भर संरपंचों सहित। लगभग 1500 लोगों ने आज कांग्रेस पार्टी को छोड़कर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , द्वय उपमुख्यमंत्री अरूण साव तथा विजय शर्मा, वनमंत्री तथा आदिवासी नेता केदार कश्यप, रामबिचार नेताम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव आदि के समक्ष। कल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीया।

IMG 20240328 WA0003

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले। सभी लोगों को भाजपा की गमछा व पुष्पगुच्छ से भारतीय जनता पार्टी की सदस्या दिलायी। महापौर के साथ जिन पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनमें महापौर सहित तीन महिला तथा तीन पुरूष पार्षद है। यशवर्धन राव, मानिक राम नाग तथा यशवंत धु्रव, श्वेता बघेल, तथा नेहा धु्रव शामिल है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी तथा जोगी कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं सहित सक्षम संस्था के अविनाश सिंह गौतम ने भी आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीया।

IMG 20240328 WA0001

बता दे कि यहां के नगरपालिक निगम जगदलपुर में कुल 48 वार्ड हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी के 29 तथा भाजपा के 19 पार्षद थे। लेकिन आज बस्तर लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम दिन ही। भारतीय जनता पार्टी की एक सभा में कांग्रेस पार्टी के 6 पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने से नगरपालिक निगम की सत्ता ही बदल गई। कांग्रेस पार्टी के 6 पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद। नगर निगम में भाजपा के 25 पार्षद तथा कांग्रेस के 23 पार्षद हो गए। इस तरह नगर निगम में पहले कांग्रेस की सत्ता थी जो आज से भाजपा के कब्जे में आ गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *