तिल्दा नेवरा मे कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति के रंग में रंग कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्र में कांग्रेस भवन में 15 अगस्त 80वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर शहर कांग्रेस द्वारा हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे कार्यक्रम का शुभांरभ कांग्रेस के वरिष्ठ शंकर लाल शर्मा,सुनील सोनी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने तिलक, अगरबत्ती एवं नारियल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद तिरंगा फहराया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के संदेश एवं शुभकामनाएं दी एवं उपस्थित समाजजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष से पूरा कांग्रेस भवन परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
समारोह में कांग्रेस वरिष्ठजनों के सियान-सज्जन, माता-बहनें एवं छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता निभाई। डायमंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली जिनमें उनके द्वारा सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ देश भक्ति गीत वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर पूर्व पार्षद,जगतु राम मंडले,तुला राम वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा,कल्याण वर्मा, संतोष सक्सेना, गजानंद वर्मा,नीरज राठी,गोवर्धन यदु, विजय हरिरामानी, दिनेश सोनी,दानी साहू, पन्ना पठारे, श्याम वाधवा, दुर्गेश नशीने, हरिश कोठारी,अजय मार्कंडेय,अनुप रावनी, प्रशांत गुप्ता,होले राम पोर्ते,द्वारिका शर्मा,हेम लाल साहू तामेश्वर वर्मा,राजकुमार, कांग्रेस पार्टी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कांग्रेस द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह ने समाजजनों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत किया।



