Educational News

शासकीय माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती तिल्दा में ध्वजारोहण

तिल्दा-नेवरा : विकास खण्ड तिल्दा एवं नगर पालिका परिषद के बालाजी वार्ड नंबर 19 पुरानी बस्ती तिल्दा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जीवराखन लाल यदु द्वारा ध्वजारोहण किया गया और नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तथा स्कूली छात्र, छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाए गए तथा उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत माता के चित्रों में पुष्पांजली अर्पित की गई। सांथ ही स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।तिल्दा-नेवरा

इस अवसर पर वार्ड नंबर 19 के पार्षद दिनेश साहू, वार्ड नंबर 20 के पार्षद संतोष यदु, पुर्व पार्षद एवं एल्डरमैन श्रीमती सुधा चौबे, ने शिक्षकों,बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल को हरा भरा स्वच्छ, सुन्दर बनाने की आवश्यकता है।

बता दे कि जन भागीदारी के अध्यक्ष एवं सदस्य गण, गणमान्य नागरिक गण जिनमें मनोहर लाल यादव, कृष्णा लाल वर्मा,गोवर्धन यदु,कुलपत सिंह चौहान,अमित चौहान,दयादिन यादव, नारायण वर्मा,गौरी वर्मा, श्रीमती सुशीला वर्मा,उमा निषाद,शिक्षक, शिक्षिका स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply