Chhattisgarh NewsLatest News

बीमा क्लेम खारिज करने के कारण पर सवाल, नामिनी ने HDFC लाइफ पर लगाए गंभीर आरोप

भावित व्यक्ति ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्र में HDFC लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ा मृतिका मीना बघेल की बीमा पॉलिसी का क्लेम खारिज किए जाने का मामला अब उपभोक्ता फोरम तक पहुंच गया है। नामिनी विजय कुमार ने बीमा कंपनी पर क्लेम खारिज करने के लिए अलग-अलग कारण बताए जाने और मामले को गुमराह करने का आरोप लगाया है।HDFC

जानकारी के अनुसार विजय कुमार के अनुसार, मीरा बघेल के नाम पर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में एक लाख रुपये सालाना प्रीमियम की बीमा पॉलिसी कराई गई थी। पॉलिसी के संबंध में उनके मुताबिक करीब 12 लाख 40 हजार रुपये तथा 8 लाख 30 हजार रुपये बोनस की राशि का मामला है। मृतिका की मृत्यु के बाद जब नामिनी ने बीमा राशि के लिए क्लेम प्रस्तुत किया तो कंपनी ने पहले खून की कमी को आधार बताते हुए क्लेम खारिज कर दिया।

मामले में नामिनी का कहना है कि बीमा पॉलिसी जारी करने से पहले बीमा कंपनी द्वारा स्वयं आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई गई थी। उनके अनुसार जांच रिपोर्ट में मृतिका का हीमोग्लोबिन 11.4 ग्राम था और अन्य सभी जांच रिपोर्ट सामान्य/नेगेटिव आई थीं। ऐसे में बीमा कराने के समय स्वास्थ्य जांच में कोई गंभीर समस्या नहीं बताई गई, लेकिन मृत्यु के बाद क्लेम को खून की कमी के आधार पर खारिज कर दिया गया।

मामला उपभोक्ता फोरम में पहुंचा मामला

गौरतलब हो कि क्लेम खारिज किए जाने के बाद नामिनी विजय कुमार ने बीमा कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में मामला दायर किया। विजय कुमार का आरोप है कि उपभोक्ता फोरम में मामला पहुंचने के बाद बीमा कंपनी द्वारा क्लेम अस्वीकार करने के लिए पहले बताए गए कारण से अलग नया कारण प्रस्तुत किया जा रहा है। वही नामिनी के मुताबिक अब कंपनी की ओर से यह कहा जा रहा है कि स्वर्गीय मीरा बघेल द्वारा तीन बार गर्भपात कराया गया था। इस दावे को लेकर विजय कुमार ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

बडी बात पांच माह के विवाह में तीन गर्भपात का दावा

ज्ञात हो कि विजय कुमार का कहना है कि मीरा बघेल का विवाह हुए महज पांच माह हुए थे। ऐसे में उनका सवाल है कि यदि विवाह के बाद की अवधि को आधार माना जाए तो पांच महीने के भीतर तीन बार गर्भधारण और गर्भपात की बात कैसे संभव हो सकती है। उनका आरोप है कि कंपनी द्वारा पहले खून की कमी को आधार बनाकर क्लेम खारिज किया गया और बाद में उपभोक्ता फोरम में मामला जाने के बाद कारण बदलकर तीन बार गर्भपात की बात कही जा रही है।नामिनी ने इसे बीमा कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल बताते हुए कहा है कि यदि कंपनी के पास तीन गर्भपात से संबंधित कोई प्रमाणित मेडिकल रिकॉर्ड है, तो उसे मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किया जाना चाहिए। साथ ही, पहले क्लेम खारिज करने में जिस कारण का उल्लेख किया गया था और बाद में जो नया कारण बताया जा रहा है, दोनों की वास्तविकता की जांच भी आवश्यक है।

कथीत इंश्योरेंस कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीमा पॉलिसी जारी करने से पहले कंपनी द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आए थे और क्लेम खारिज करते समय उन्हीं रिकॉर्ड को किस आधार पर इस्तेमाल किया गया। यदि पॉलिसी जारी करने से पहले स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई थी, तो उसके रिकॉर्ड और मृत्यु के बाद क्लेम अस्वीकार करने के आधार को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की जा रही है।विजय कुमार ने आरोप लगाया कि क्लेम खारिज करने के कारण में कथित बदलाव से बीमा कंपनी की उदासीनता और नामिनी को गुमराह करने की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। हालांकि, ये आरोप नामिनी की ओर से लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

नामिनी ने उपभोक्ता फोरम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बीमा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए मेडिकल रिकॉर्ड और क्लेम रिजेक्शन के कारणों की जांच करने तथा यदि पॉलिसी के तहत राशि देय पाई जाती है तो बीमा राशि एवं बोनस का भुगतान कराने की मांग की है।

ये है एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का पक्ष:

इस मामले में कंपनी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि दूरभाष के द्वारा जिस एजेंट से बीमा करवाया गया था उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।कंपनी का पक्ष सामने आने के बाद उसे भी समाचार में प्रमुखता से शामिल किया जाना आवश्यक होगा, ताकि मामले की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply