Chhattisgarh NewsCrime News

ब्रेकिंग : मग्गू सेठ की गिरफ्तारी के लिए सर्व आदिवासी समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

बलरामपुर/सरगुजा : छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के राजपुर क्षेत्र में कुख्यात कारोबारी विनोद अग्रवाल उर्फ़ मग्गू सेठ के गिरफ्तारी नहीं होने के  खिलाफ मे जनाक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। जो कि यह मग्गू सेठ पिछले कुछ महिनों से ज़मीन कब्ज़ा, आदिवासियों को धमकाने और विवादित गतिविधियों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सेठ पर हाल ही में लगे गंभीर आरोप ने पूरे क्षेत्र में उबाल ला दिया है।

मग्गू सेठ के संबंध में जाने क्या है मामल :

बता दे कि मग्गू सेठ पर लंबे समय से गरीबों और विशेषकर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा/पण्डो जनजाति की ज़मीन हड़पने के आरोप लगते रहे हैं। ये मामले प्रायः थाना-चौकी या राजस्व दफ्तर तक पहुँचने से पहले ही दबा दिए जाते थे। कुछ मामले दर्ज भी हुए तो वर्षों तक फाइलों में धूल खाते रहे।इसी बीच क्रशर हत्याकांड और कोरवा आत्महत्या प्रकरण जैसे संगीन मामलों में सेठ का नाम सामने आया, जिसने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा किया। हाल ही में भैराराम पहाड़ी कोरवा (राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र) की सामुदायिक ज़मीन को धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप मग्गू सेठ पर लगा। लगातार धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर भैराराम ने 22 अप्रैल 2025 की दोपहर आत्महत्या कर ली।

वही इस घटना के बाद पूरा क्षेत्र सुलग उठा। समुदाय विशेष के लोगों ने इस बार चुप रहने के बजाय सर्व आदिवासी समाज और सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले खुलकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

बडी व हैरानी की बात है कि मग्गू सेठ का आपराधिक इतिहास जान चौंकानेवाला :

ज्ञात हो कि यह पहली बार नहीं है जब मग्गू सेठ का नाम आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हो। उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। दो मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज भी की थी, लेकिन सेठ और उसका भाई प्रवीण अग्रवाल लगातार फरार रहे।गिरफ्तारी से बचने के लिए सेठ ने लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया, लेकिन हर बार न्यायालय ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। अंततः दबाव बढ़ने पर सेठ ने न्यायालय में सरेंडर करने का निर्णय लिया।

अब जनता में भारी गुस्सा और पुलिस पर उठ रहे सवाल:

गौरतलब हो कि सेठ के सरेंडर की ख़बर मिलते ही जनता का गुस्सा और भड़क गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सिर्फ़ सरेंडर कर देना न्याय नहीं होगा, बल्कि आरोपी का सिर मुंडवाकर सार्वजनिक जुलूस निकाला जाना चाहिए ताकि समाज में यह सख्त संदेश जाए कि आदिवासियों और ग़रीबों के साथ अन्याय करने वाले अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।लोगों में चर्चाएँ आम हैं।
• कुछ का मानना है कि पुलिस अधीक्षक ने ईनामी आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन पुलिस विभाग के “सिस्टम” के आगे उनकी कोशिशें नाकाम हो गईं।
• वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस ने वास्तव में गिरफ्तारी की कोशिश की भी या यह सब सिर्फ़ जनआक्रोश को शांत करने की राजनीतिक साज़िश थी।
• यदि सेठ पुलिस को चकमा देकर सीधे न्यायालय पहुँच गया, तो यह बलरामपुर-सरगुजा पुलिस की बड़ी नाकामयाबी मानी जाएगी और अपराधियों के हौसले और बुलंद हो जाएँगे।

img 20250826 wa00002303420826191024851 - img 20250826 wa00002303420826191024851

ये है अब संघर्ष समिति की भारी चेतावनी :

अवगत हो कि इस संबंध में सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति ने साफ़ कहा है कि “भैराराम को न्याय दिलाने के लिए मग्गू सेठ का केवल जेल जाना पर्याप्त नहीं होगा। उसका सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला जाए ताकि आदिवासी समाज को न्याय और सुरक्षा का विश्वास मिल सके।”

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा और सरगुजा संभाग में व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

img 20250826 wa00015671467259428697773 - img 20250826 wa00015671467259428697773

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles