
मुख्यमंत्री व मंत्री टंकराम वर्मा जी के साथ मंत्रीमंडल द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
रायपुर, 17 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ के राजधानी में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जो कि कहां भी जाता है कि महादान होता है। रक्तदान करने से केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की जान बचती है।
बता दे कि इस अवसर आज रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ मंत्री टंकराम वर्मा जी सहीत मंत्री व विधायकों की उप मे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए। इस सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना-राज्य प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

ज्ञात हो कि पिछले पांच दशकों से राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हमारे युवा साथी समाज और राष्ट्र की सेवा में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। आप सभी युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना मंत्री टंकराम वर्मा जी ने कहा।
वही इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल जी, अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।





