Chhattisgarh NewsPolitical News

रायपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश द्वार पर लिखा भाषा छत्तीसगढ़ी का अपमान हो रहा वायरल

विद्यालय के प्रवेश द्वार पर छत्तीसगढी को छोड बाकी 3 भाषा में लिखा होना छत्तीसगढीया कांति सेना का विरोध

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर मे एक पोस्टर भारी तेजी से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे इस तस्वीर में “जवाहर नवोदय विद्यालय, रायपुर” के बोर्ड पर हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में नाम लिखा गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ी का कोई निशान नहीं। यही तो छत्तीसगढ़ की सच्चाई है। अपने ही घर में पराई भाषा को सम्मान और अपनी भाषा को भुला देना। यह विडंबना नहीं तो और क्या है। वो भी छत्तीसगढ़ की राजधानी जैसे शहर में।

अवगत हो कि जहाँ छत्तीसगढ़ी बोलने वाले हर कोने में मिलते हैं। वहाँ सरकारी शिक्षा संस्थान के बोर्ड पर स्थानीय भाषा की जगह नहीं मिलती। “वोकल फॉर लोकल” का नारा सिर्फ भाषणों में गूंजता है। दीवारों पर नहीं दिखता। यह सवाल सिर्फ एक स्कूल का नहीं। अपितु पूरी सोच का है। जब अपनी मिट्टी की जुबान को पहचान नहीं देंगे। तो “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का अर्थ ही क्या रह जाएगा?

बहरहाल इस विडंबना भरी राजधानी के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश के इस पोस्टर पर लिखा छत्तीसगढी के आलावा बाकी दुसरे भाषा में लिखा होना। यह छत्तीसगढीया क्रांति सेना ने छत्तीसगढ़ के साथ छल के साथ साथ छत्तीसगढ़ महतारी की घोर अपमान बताया है। और कहां है कि इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। जिसे सुधार करना चाहिए। वही आगे से अयशी गलती दोहराया नही जाना चाहिए।जवाहर नवोदय विद्यालय

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles