
मंत्री टंकराम वर्मा ने सुहेला जिला बलौदाबाजार के विकासखंड सिमगा भिन्न ग्रामों में लोकार्पण व भूमि पूजन किया
सुहेला मे नये तहसील कार्यालय का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया लोकार्पण होगी क्षेत्र के लोगों का काम आशानी
सुहेला बलौदाबाजार (नरेन्द्र कुमार साहू) : आज 28 अक्टूबर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट राजस्व मंत्री टंक वर्मा ने मंगलवार को विकासखंड सिमगा में भिन्न विकास कार्यों का पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमे ग्राम सुहेला, रावन एवं झीपन में स्थानीय जनप्रतिनिधियो की मांग पर तालाब सौंदर्यीकरण एवं महतारी सदन हेतु 15 – 15 लाख रुपए देने की घोषणा किया।
बता दे कि छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए। कहा कि तहसील कार्यालय के नवीन भवन की सुविधा मिलने से आसपास के गांव की किसानों और आम नागरिकों को बहुत सहूलियत होगी। उन्होंने यहां तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया। जिसमे गरीब किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण करें।
वही अवसर पर उपस्थित बलौदाबाजार जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का तत्वरिक निराकरण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर जिला मुख्यालय स्थित संपर्क केंद्र में भी संपर्क कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने
आज ग्राम सुहेला, बलौदाबाजार में नवीन तहसील कार्यलय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्राम सुहेला में डिजिटल क्रॉप सर्वे का सर्वेक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपादित करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। साथ ही, इस दौरान किसान, ग्रामीण और सरपंच-पंच भाईयों-बहनों के लिए कुल 30 लाख रुपए की लागत से 02 प्रतीक्षालय बनाने की भी घोषणा की।
नए तहसील कार्यालय के खुलने से शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन में आसानी होगी। साथ ही ग्रामवासियों को राजस्व सम्बंधित कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिससे उन्हें समय और सुविधा – दोनों का लाभ मिलेगा। वही
ग्राम रावन में आयुर्वेदिक अस्पताल से बाबा देव तक 50 लाख रुपए का लागत से निर्मित गौरव पथ का लोकार्पण एवं 10 लाख रुपए लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल में बाउंड्री वॉल और हाई सेकेंडरी स्कूल रावन में 10 लाख रुपए की लागत से कांक्रिटीकरण करने के लिए भूमि पूजन किया।
ज्ञात हो कि इसी प्रकार ग्राम झीपन में प्रार्थना सेट और स्काउट गाइड भवन में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का लोकार्पण और कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनपद अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल जिला पंचायत सदस्य इशांत वैष्णव जिला पंचायत सभापति डॉ मोहनलाल वर्मा विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा सुहेला मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार भाजयुमो महामंत्री युगल किशोर वर्मा मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार साहू दिनेश चवरे एवं सुहेला रावन झीपन के सरपंच पंच और शासन प्रशासन अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।





