Chhattisgarh NewsLatest News

समाजसेवा की मिसाल बने विशाल गुप्ता चेरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

जरूरत मंद परिवार ने विशाल गुप्ता और उसके चैरिटेबल सोसायटी का आभार व्यक्त किया

बलरामपुर 2 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मानवता और सेवा की भावना को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के तहत दहेजवार स्थित राजेश ज्वेलर्स के सामने, खसरा नंबर 221 पर संचालित चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क राशन वितरण किया गया। जिसमे इस कार्यक्रम का नेतृत्व सोसाइटी के अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता ने किया।

बता दे कि इस अवसर पर बलरामपुर क्षेत्र की विधवा एवं असहाय महिलाओं को दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं मसलन: गेहूं, दाल, शक्कर, तेल, नमक, चाय, आलू, प्याज आदि वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य उन परिवारों तक सहायता पहुंचाना था। जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि विशाल गुप्ता जी पिछले कई दशकों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न केवल जरूरतमंदों को समय-समय पर खाद्य सामग्री, वस्त्र और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई है। बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में भी अनेक सामाजिक पहलें शुरू की हैं। उनका मानना है कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब हर व्यक्ति के पास जीवन की मूलभूत सुविधाएं हों।उन्होंने कहा कि आगे चलकर वे एक बड़े पैमाने पर ऐसी व्यवस्था विकसित करने की तैयारी में हैं। जिससे क्षेत्रीय गरीब, मजदूर, बेसहारा और विधवा महिलाओं को नियमित रूप से खाद्य सामग्री, वस्त्र, चिकित्सा सहायता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। इस दिशा में उन्होंने कई सामाजिक संगठनों और दानदाताओं के साथ समन्वय स्थापित करना भी प्रारंभ कर दिया है।चेरिटेबल सोसाइटी

गौरतलब हो कि कार्यक्रम में दौरान दहेजवार के पूर्व सरपंच श्री बृजलाल जी ने कहा कि विशाल गुप्ता जैसे समाजसेवक ही सच्चे अर्थों में समाज की रीढ़ हैं। उन्होंने अपने कर्म और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है।इस अवसर पर राहुल गुप्ता, शुभम गुप्ता, विनोद सहित अनेक स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया और जरूरतमंदों तक सामग्री पहुंचाने में सहयोग दिया।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में उम्मीद की नई किरण जगाते हैं और अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।चेरिटेबल सोसाइटी

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles