Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

तमनार लिबरा में ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव और आगजनी SDOP-TI समेत कई जवान घायल

कंपनी के जनसुनवाई के विरोध में किया चक्काजाम रोका पुलिस तो किया आक्रोशित हो हमला

रायगढ़, तमनार 28 दिसंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ के ग्राम लिबरा जो कि (तमनार क्षेत्र) में आता है। वहा पर शनिवार को स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। जहां कोल ब्लॉक जनसुनवाई के विरोध में चल रहा। आंदोलन अचानक हिंसक हो गया। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस बल पर भारी पथराव किया और कई सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस खूनी संघर्ष में SDOP, थाना प्रभारी (TI) समेत दर्जनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये रहा विवाद के कारण :

गौरतलब हो कि जनसुनवाई का विरोध के चलते यह सब बवाल हो गया। जिसमे ​घटना की पृष्ठभूमि 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई से जुड़ी है। सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीण इस जनसुनवाई का विरोध कर रहे थे और 12 दिसंबर से लगातार धरने पर बैठे थे। शनिवार सुबह 9 बजे के करीब 300 की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आवागमन बाधित करने लगे।

बेकाबू भीड़ ने पुलिस को बनाया निशाना :

बता दे कि इस बवाल मे ​प्रशासनिक अधिकारियों (SDM और ASP) की समझाइश के बाद एक बार भीड़ शांत हुई, लेकिन दोपहर होते-होते आसपास के गांवों से लोग जुटने लगे और संख्या 1000 के पार पहुंच गई। दोपहर करीब 2:30 बजे भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़ दिए और पुलिस पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके चलते कुछ पुलिस वाले को गंभीरता से छोटे आई है। जिसमे अनिल विश्वकर्मा (SDOP): गंभीर रूप से घायल। कमला पुसाम (थाना प्रभारी, तमनार) गंभीर चोटें आई हैं। वही
​इसके अलावा कई आरक्षक और महिला कर्मी घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनसुनवाई वाले प्लांट में घुसकर आगजनी व हुआ तोड़फोड़ :

हिंसा यहीं नहीं रुकी, उपद्रवियों ने पुलिस की बस, जीप और एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भीड़ जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) में घुस गई। वहां कन्वेयर बेल्ट, ट्रैक्टरों और ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई और आगजनी की गई।आगजनी

बवाल मे आक्रोशित लोगो ने कलेक्टर व SP तक को नहीं छोड़ा :

हालात को संभालने के लिए जब लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, रायगढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) मौके पर पहुंचे, तो उग्र भीड़ ने उन्हें भी नहीं बख्शा। अधिकारियों की मौजूदगी में भी पथराव जारी रहा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव बना हुआ है।आगजनी

पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने वालो की पहचान की जा रही :

इस बवाल मे ​क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा अतिरिक्त बल बुलाया गया है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।आगजनी

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles