Chhattisgarh News

CG Breaking: तमनार पुलिस के खिलाफ अन्नपूर्णा पटनायक ने लगाया गंभीर आक्रोशपूर्ण आरोप

CG Breaking रायगढ़ :

जिले के तमनार थाना अंतर्गत ग्राम डोलेसरा निवासी अन्नपूर्णा पटनायक का यह आरोप प्रशासनिक व्यवस्था की साख पर सीधा प्रहार है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि 13 जुलाई 2025 को हुई एक सड़क दुर्घटना को तमनार पुलिस ने जानबूझकर आपराधिक प्रकरण में परिवर्तित कर, उनके पति प्रकाश पटनायक को झूठा फंसा दिया है।

ज्ञात हो कि प्रार्थिया के अनुसार, 13 जुलाई की सुबह उनके पति प्रकाश पटनायक, ग्राम हुंकाराडिपा से डोलेसरा लौट रहे थे। उनके साथ वरुण सिदार (जो वाहन चला रहे थे) और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे।सुबह लगभग 6 बजे डोलेसरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार अर्टिगा कार (CG13 AU 9788) ने उनकी स्विफ्ट कार (CG13 AQ 7543) को भीषण टक्कर मार दी।दुर्घटना में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक अब भी रायगढ़ के आर.एल. अस्पताल के आईसीयू में जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

CG Breaking

बता दे कि अन्नपूर्णा पटनायक का आरोप है कि दुर्घटना स्पष्ट रूप से अर्टिगा चालक की लापरवाही से हुई थी, लेकिन तमनार पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच के उनके पति को कार चालक बताकर मुख्य आरोपी बना दिया।15 जुलाई को प्रकाश पटनायक को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया यह सब बिना प्राथमिक विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्य, और प्रत्यक्षदर्शी बयान के किया गया।

CG Breaking

इस मामले मे प्रार्थीया ने पुलिस के प्रति भी आरोप लगाया है मसलन:

  • दुर्घटना को जानबूझकर “मारपीट और अन्य गैर-जमानती धाराओं” में बदला गया,
  • असली दोषी अर्टिगा चालक को पूरी तरह संरक्षण प्रदान किया गया,
  • घायल होने के बावजूद प्रकाश पटनायक को ही साजिशन अभियुक्त बना दिया गया। वही अन्नपूर्णा ने कहां कि “मेरे पति खुद दुर्घटना के शिकार हैं, उन्हें ही आरोपी बनाना अन्याय की पराकाष्ठा है। मैं चुप नहीं बैठूंगी। यह लड़ाई हर उस नागरिक की है जो कभी भी ऐसी अन्यायपूर्ण व्यवस्था का शिकार बन सकता है।”

इस पर प्रार्थीया की कुछ मांगे है जो इस प्रकार से है

  • दुर्घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए।
  • दोषी अर्टिगा चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हो।
  • प्रकाश पटनायक को झूठे आरोपों से मुक्त कर शीघ्र रिहा किया जाए।
  • तमनार थाना की भूमिका की विभागीय जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।  
  • इसमे तमनार थाना की इस एकतरफा कार्रवाई ने पुलिस की निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों पर गहरा प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। यदि यह मामला समय रहते निष्पक्ष तरीके से जांच कर सुलझाया नहीं गया, तो प्रशासन पर जनता का विश्वास एक और गहरी चोट खा सकता है।

 

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles