
अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे आज मजदूरों ने निकाली प्रबंधन के खिलाफ निकाली विशाल पैदल यात्रा
संयंत्र पुन: चालू करने निलंबन व केस दर्ज वापस लेने बोनस दे 150 मजदूरों को वापस ले आदि ज्ञापन सौंपे
तिल्दा नेवरा रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के मजदूरों के द्वारा आज बैकुंठ सीमेंट वर्क्स अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ आदित्य बिड़ला ग्रुप में श्रमिकों द्वारा जारी हड़ताल के 11वे दिन संयुक्त ट्रेड यूनियन बैकुंठ के द्वारा बैकुंठ सीमेंट प्रबंधक के तानाशाही रवैया के विरोध में श्रमिक अधिकार रैली निकाल कर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम पर SDM तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा गया।
गौरतलब हो कि इस संबंध में संयुक्त ट्रेड यूनियन के महासचिव कमलेश वर्मा ने बताया कि हमारे युनियन द्वारा पिछले दो वर्षों से बैकुंठ सीमेंट प्रबंधक के तानाशाही रवैया की शिकायत शासन प्रशासन से किया जा रहा है। वही साथ ही 09 सितंबर को भी माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पर उनके सचिव पी दयानंद को मंत्रालय में पत्र देकर बैकुंठ सीमेंट वर्क्स प्रबंधक एवं श्रमिकों के समस्याओं मांगों पर हस्तक्षेप करने निवेदन किया गया था । लेकिन समय रहते शासन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते प्रबंधक और श्रमिकों में जारी तनाव विवाद का रुप ले लिया और श्रमिकों द्वारा पिछले 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं ।
बता दे कि अब तक शासन प्रशासन या प्रबंधक की ओर से कोई वार्ता कि पहल नहीं किया जा रहा है। इसलिए आज बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के श्रमिकों द्वारा प्रबंधक के तानाशाही रवैया के खिलाफ विशाल श्रमिक अधिकार रैली बैकुंठ सीमेंट उद्योग के मेन गेट से SDM कार्यालय तिल्दा-नेवरा तक पैदल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे यह मांग किया गया कि बैकुंठ सीमेंट वर्क्स को तत्काल पहले जैसा चालू किया जाए एवं निलंबित श्रमिक प्रतिनिधियों को नि:शर्त वापस लेते हुए। जो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसे भी बीना शर्त वापस लिया जाए। इसके आलावा रोके गए बोनस को दिया जाए और 150 श्रमिकों को भी काम पर वापस लिया जाए।अन्यथा यह आवाज दिल्ली तक गुजेगी





