
पत्रकार ने मांगी इच्छा मृत्यु ससुराल वालों से तंग आकर प्रशासन से लिखित आवेदन दे कर लगाई गुहार
पत्रकार ने कहा “न्याय न मिला तो आत्महत्या कर लूंगा” पत्नी व ससुराल वालों से झुठे आरोप मे फंसाने का लगाया आरोप
सारंगढ़/बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पिंगध्वज कुमार खांडेकर ने अपने ही ऊपर लगे झूठे आरोपों और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर कलेक्टर को इच्छा मृत्यु (Euthanasia) की अनुमति देने का आवेदन दिया है। जो कि चौकाने वाली बात कही जा रही है। इस मामले में पत्रकार पिंगध्वज कुमार (आयु 39 वर्ष), ग्राम हिर्री, तहसील सारंगढ़ निवासी हैं। उन्होंने कलेक्टर को भेजे पत्र में लिखा है कि उनकी शादी करीब 13 वर्ष पहले सांया खांडेकर से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। जिनसे उनके दो बच्चे हैं। मगर विगत कई वर्षों से पारिवारिक संबंधों में दरार इतनी गहरी हो गई है कि अब स्थिति मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना तक पहुंच गई है। जो अब वह बर्दास्त नहीं कर पाए रहा है।
बता दे कि कथित पत्रकार ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनकी पत्नी सांया खांडे, ससुर फिरत राम मंवर, सास श्याम बाई मंवर, साला प्रवीण मल्होत्रा (जिला अध्यक्ष, BSP सारंगढ़-बिलाईगढ़), और साली दीपक बघेल ने मिलकर लगातार मानसिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से उन्हें अपमानित करने की साजिश रची है। जिसमे 25 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8:30 बजे पत्नी ने घर में विवाद किया और चरित्र पर संदेह जताते हुए घर से निकाल दिया। जब वे समझाने गए तो पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया। इस दौरान मामूली कहासुनी के बीच उन्होंने उसे मनाने की कोशिश की, पर वह अपने मायके भाग गई। आगे पत्रकार ने कहा कि अगले दिन पत्नी ने झूठे आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ एफआईआर की धमकी दी। यहां तक कि पत्नी के परिजन दीपक बघेल ने उन्हें धमकी दी – “अगर तुम तलाक के कागज पर साइन नहीं करोगे, तो मैं तुम्हें झूठे केस में फंसा दूंगी।”
वही पत्रकार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी होने का राजनीतिक दबदबा इस्तेमाल करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश की है।उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2025 को पत्नी और साली ने मिलकर उनके खिलाफ नया झूठा बयान देकर सारंगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे वे मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए हैं।
अब टूटे मन से इच्छा मृत्यु मांगने को मजबूर :
अवगत हो कि अपने आवेदन में पिंगध्वज कुमार ने लिखा है कि “मैं बेहद आहत और मानसिक रूप से टूट चुका हूं। यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं सात दिनों के भीतर इच्छा मृत्यु या आत्महत्या के लिए विवश हो जाऊंगा। मेरी मौत की जिम्मेदारी मेरी पत्नी, ससुराल पक्ष और प्रशासन की होगी।” वही पत्रकार ने इस आवेदन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, राज्यपाल और पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ को भेजी है।





