All India NewsChhattisgarh NewsEntertainment News

तिल्दा नेवरा में 16 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न

वरिष्ठ कनिष्ठ दुर पास के पत्रकारो का हुआ राष्ट्रीय प्रेष दिवस पर एतिहासिक संगम

तिल्दा नेवरा, रायपुर 16 नवंबर 2025 : पुरे देश भर में 16 नवंबर दिन रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मनाया गया। जिसमे जगह जगह अनेक आयोजन किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा नगर मे भी पहली बार 16 नवंबर को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM ) छत्तीसगढ़ इकाई के सौजन्य से प्रत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे इस कार्यक्रम में तिल्दा नेवरा के स्थानीय पत्रकारों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भाग लिया। वही इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के गौरव, स्वाभिमान और बदलते दौर में पत्रकारों के अस्तित्व तथा चुनौतियों पर चर्चा करते हुए। वर्तमान समय में नवोदित पत्रकारों के रूप में काम कर रहे नये व कनिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ वरिष्ठ पत्रकारों के साथ एक मंच मे लाना रहा है।

बता दे कि इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता समाजसेवी श्री महेंद्र साहू प्रतिनिधि शैल महेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य, सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि CPM के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र रथ (गर्व) वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष शर्मा (प्रदेश सचिव, CPM ), सुनील सोनी (CPM ), प्रदेश उपाध्यक्ष, वही आनंद गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं धर्मगुरु सुरेन्द्र द्विवेदी आदि रहे।

गौरतलब हो कि इस अवसर पर विशेष पत्रकारिता के कर्मभूमि में AI के दौर में पत्रकारिता का भविष्य और चुनौतियाँ चर्चा का केंद्र रहा। जिस संभव मे उपस्थित वरिष्ठों ने अपनी भूमिका निभाई। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) ने मीडिया जगत के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। ऐसे समय में पत्रकारों के लिए विश्वसनीयता, निष्पक्षता और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
वक्ताओं ने कहा कि AI जानकारी उपलब्ध कराने में मददगार है। लेकिन समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को समझना, महसूस करना और उन्हें संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना केवल मानव पत्रकारों की क्षमता है। इसलिए पत्रकारिता का अस्तित्व न केवल कायम है। बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए और भी मजबूत भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

अवगत हो कि कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों के रूप में अतिथियों ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों में मीडिया एक ऐसा स्तंभ है। जो जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। अतः पत्रकारों के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर चर्चा में यह भी सामने आया कि ग्रामीण व अंचल स्तर पर कार्यरत पत्रकार अनेक चुनौतियों के बीच अपनी ड्यूटी निभाते हैं। जिसके लिए उन्हें उचित सुरक्षा, सहयोग और सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम में इन मुद्दों पर गंभीरता से मंथन किया गया।राष्ट्रीय प्रेष दिवस

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए नामी-गिरामी पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें युवा पत्रकारों को भी मंच दिया गया। जिन्होंने अपने विचार और अनुभव साझा करते हुए। भविष्य की पत्रकारिता को और अधिक जिम्मेदार व जनहितकारी बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ RPM के सौजन्य से आयोजित यह कार्यक्रम मे मुख्य आकर्षण में पत्रकार सम्मान वितरण रहा। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM ) द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों को मोमेंटो और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम उन पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना जो लगातार जनहित में कार्य कर रहे हैं।वही आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करते हैं और पत्रकारों में एकजुटता व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।राष्ट्रीय प्रेष दिवस

बडी बात है कि कार्यक्रम सफल, छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को मिला नई दिशा। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिल्दा नेवरा में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और पत्रकारिता मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य किया जाता रहेगा।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के इस अवसर पर पर तिल्दा नेवरा में हुआ यह आयोजन पत्रकारिता जगत के लिए एक प्रेरणादायी और सार्थक पहल के रूप में याद किया जाएगा।पत्रकार सम्मान

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles