Chhattisgarh NewsLatest News

जशपुर ‘जनसंपर्क कांड’ की गूंज प्रधानमंत्री तक सच दिखाने पर पत्रकार को 1 करोड़ के नोटिस के बाद अब PMO ने लिया संज्ञान

रायगढ़/जशपुर/नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अधिकारी के अहंकार और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के बीच की लड़ाई अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुँच चुकी है। जिसमे जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक नूतन सिदार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर एक पत्रकार को डराने, उसे बिना अदालती कार्यवाही के लिखित में ‘अपराधी’ घोषित करने और 1 करोड़ रुपये का नोटिस भेजने का मामला अब तूल पकड़ चुका है।

आत्महत्या की कोशिश और ‘गुलामी’ का सच उजागर करने की क्या यही सजा है :

गौरतलब हो कि इस मामले में विवाद की जड़ एक अयशी पीड़ित कर्मचारी की व्यथा है। जिसमे जनसंपर्क विभाग के अंशकालीन कर्मचारी रविन्द्रनाथ राम ने आरोप लगाया कि उसे 2012 से मात्र 4,600 रुपये वेतन मिलता है। लेकिन अधिकारी नूतन सिदार उससे झाड़ू-पोछा, बर्तन मंज़वाना, और निजी काम करवाती थीं। प्रताड़ना से तंग आकर रविन्द्रनाथ ने 13 अगस्त 2025 को कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास करने के लिए मजबूर होना पड़ा ।

वही स्वतंत्र पत्रकार ऋषिकेश मिश्रा ने जब इस “विभागीय शोषण” और “फर्जी नियुक्ति (अजय सिदार के नाम पर वेतन आहरण)” के भ्रष्टाचार को उजागर किया। तो इससे अधिकारी बौखला गईं। तब पत्रकार को लिखित में घोषित किया ‘अपराधी’ – पत्रकारिता का गला घोंटने के लिए नूतन सिदार ने 2 सितंबर 2025 को पुलिस को दिए आवेदन में ऋषिकेश मिश्रा को दो बार ‘अपराधी’ (Criminal) कहकर संबोधित किया।

बडी बात है है कि भारत के संविधान में किसी को अपराधी घोषित करने का हक सिर्फ न्यायालय को है। लेकिन यहां कब और कैसे एक जनसंपर्क अधिकारी अब जज बन गई हैं? येही ही नहीं, अधिकारी ने यह अपमानजनक पत्र कलेक्टर के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। जिससे पत्रकार की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई।

बता दे कि इस मामले में कब से ‘VIP डाक सेवा’ चालू कर दिया गया है। जिसमे रात के अंधेरे में खुला पोस्ट ऑफिस सिस्टम का दुरुपयोग किस हद तक हो सकता है। जो कि इसका नमूना रायगढ़ डाकघर में दिखा। जब नूतन सिदार के लिए रात 8:25 बजे (20:25) डाकघर खोलकर पुलिस अधीक्षक और थानेदार को शिकायत भेजी गई।

जनता के द्वारा सवाल यह है कि आम आदमी के लिए 5 बजे बंद होने वाला डाकघर, अधिकारी के निजी खुन्नस के लिए रात में कैसे खुला?इसमे  पत्रकार को चुप कराने के लिए नूतन सिदार ने अपने वकील के माध्यम से 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा और आत्महत्या के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

    जाने जवाब मे पत्रकार ऋषिकेश मिश्रा ने ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए। अधिकारी को लीगल नोटिस का जवाब भेजा और उल्टे 50 लाख रुपये हर्जाने की मांग करते हुए। 15 दिन में माफी मांगने को कहा।वही मामले मे पुलिस और प्रशासन की संदिग्ध चुप्पी पर भी पत्रकार ने जब आरटीआई (RTI) के तहत दस्तावेजों की मांग कीये। तो लैलूंगा थाना और रायगढ़ पुलिस जानकारी दबाती रही। डीएसपी (DSP) कार्यालय को अंततः लिखना पड़ा कि थाना जानकारी नहीं दे रहा है। जिससे एसडीओपी (SDOP) की भूमिका पर भी सवाल उठे।


    अवगत हो कि अब लगता है PMO करेगा फैसला। शिकायत ‘Under Process‘ स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर की चुप्पी के बाद, ऋषिकेश मिश्रा ने 6 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत दर्ज कराई।ताजा स्टेटस के अनुसार, शिकायत (पंजीकरण संख्या: PMOPG/D/2025/0229404) स्वीकार कर ली गई है और 12/12/2025 तक इसे कार्यवाही के लिए प्रोसेस में डाल दिया गया है। पत्रकार ने मांग की है कि 1) बिना दोष सिद्ध हुए ‘अपराधी’ कहने पर अधिकारी पर FIR दर्ज हो।2) सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन पर उन्हें बर्खास्त किया जाए।

    ज्ञात हो कि यह मामला अब सिर्फ एक अधिकारी और पत्रकार का नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आज़ादी बनाम अफसरशाही के अहंकार का है। जिस “जनसंपर्क” विभाग का काम सरकार की छवि बनाना है, उसी की अधिकारी ने अपनी हरकतों से सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना है कि क्या पीएमओ (PMO) और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले में हो रहे इस “लोकतंत्र के चीरहरण” पर क्या कार्रवाई करते हैं?

    img 20251212 wa00073574128048480748288 - img 20251212 wa00073574128048480748288
    img 20251212 wa00064162321903885298244 - img 20251212 wa00064162321903885298244

    cm24news

    आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles