Chhattisgarh NewsEntertainment News

मोहगांव सरस्वती शिशु मंदिर उ मा विद्यालय में सप्तशक्ति संगम का आयोजन रानी सौरभ जैन की उपस्थिति में संपन्न

मोहगांव तिल्दा नेवरा मे महिलाओं की भागीदारी मे सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सफल

 

नेवरा तिल्दा :, समीपस्थ ग्राम मोहगांव के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसमे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता कृष्ण वर्मा महामंत्री रायपुर जिला ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा, श्रीमती प्रभा वर्मा उप सरपंच ग्राम मोहगांव, श्रीमती चंद्रिका वर्मा, श्रीमती ललिता, श्रीमती प्रिया सिरमौर, श्रीमती पुष्पा नायक, श्रीमती बेबी गोस्वामी तिल्दा मंडल महामंत्री आदि रही।

बता दे कि यह कार्यक्रम श्री हरीश वर्मा सरपंच ग्राम मोहगांव के सौजन्य मे एवं प्राचार्य श्री वासुदेव साहू के निर्देशन मे हुआ| जिसमे श्रीमती उर्मिला कश्यप द्वारा प्रस्तावना कथन प्रस्तुत किया गया। श्रीमती ललिता आडिल के निर्देशन में ‘नवजीवन’ सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रंजना गुप्ता व श्रीमती उर्मिला कश्यप रही । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूर्णिमा साहू व अंजूलता शर्मा ने किया।

इस अवसर पर श्रीमती ललिता कृष्ण वर्मा ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि यहां पर सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ है| यह कार्यक्रम महिला सशक्ति का कार्यक्रम है| महिलाओं की शक्ति जब तक बाहर नहीं निकलेगी, तब तक वह सशक्त नहीं बन सकती। समाज में महिलाएं आज आगे आए यह बहुत ही आवश्यक है।

वही अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण प्रकृति से संबंधित है| इसका संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। हमारा जीवन भी इसी पर्यावरण से जुड़ा है। इसलिए पर्यावरण के बारे में सोचना हमारा कर्तव्य है| जलवायु आदि को सुरक्षित करना हमारा दायित्व है। आज महिलाएं घर में, बाहर मे दोनों में अपना दायित्व निभा रही है। हमारे समाज में ऐसे कई व्रत और पर्व है। जिसके माध्यम से हम प्रकृति की रक्षा करते हैं। हमें अपने गांव, शहर, आसपास सभी को स्वच्छ रखना चाहिए। वही आगे उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर के बारे में कहा कि यह स्कूल हमें अपने संस्कारों से जुड़ने की शिक्षा देती है।

विचारोद्धन के पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।जिसमे श्रीमती अंजुलता शर्मा ने कुटुम्ब प्रबोधन पर भारतीय दृष्टि के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए। कहा कि भारतीय समाज में नियमों का पालन करना बताया गया है। इन नियमों का पालन करें तो हमारा परिवार अच्छे मार्ग पर चल सकता है| हमारे समाज में चार आश्रम बताए गए हैं। यह आश्रम हमारे परिवार की नींव है। विवाह संस्कार 16 संस्कारों में से एक है। जो परिवार की नींव होती है। हमारे समाज में भारत माता, गंगा माता, बिल्ली मौसी, चंदा मामा सभी को जोड़कर अपनत्व का भाव रखते हैं।उन्होंने आगे कहा कि सप्तशती संगम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओ को आगे लाना है।सप्तशक्ति संगम

ज्ञात हो कि इसके पश्चात ग्राम मोहगांव की शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात श्रीमती खिलेश्वरी वर्मा व सुश्री ममता वर्मा ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम संपन्न करवाया। श्रीमती अन्नपूर्णा चंद्रवंशी ने नागरिक कर्तव्य पर अपना विषय रखते हुए कहा कि एक महिला अपने परिवार व समाज का ध्यान रखती है। किंतु अपना व अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल जाती है| प्रत्येक महिला का सर्वप्रथम कर्तव्य बनता है कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यालय की बहनों ने अहिल्याबाई होलकर, माता जीजाबाई व तीजन बाई की वेशभूषा प्रस्तुत की।

अवसर पर श्रीमती प्रभा वर्मा ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मां पूरी दुनिया की सृजन हार होती है| आप सभी माताए सृष्टि का सृजन करती है| जिस प्रकार मदर टेरेसा, अहिल्याबाई, जीजाबाई जैसी महिलाएं सभी के लिए प्रेरणादायक बनी उसी प्रकार आप भी प्रेरणादायक बने। आप सभी माताए अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें| सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा व संस्कार दोनों ही मिलते है|उन्होंने कहा कि बच्चा जब स्कूल जाता है। तो वह संस्कार, खेल, विज्ञान सीखता है| यह कार्यक्रम माताओ को समर्पित है।सप्तशक्ति संगम

इसके पश्चात विशिष्ट माताओं के सम्मान में मोहगांव निवासी श्रीमती उर्मिला साहू व श्रीमती शकुन वर्मा का सम्मान किया गया। तत्पश्चात श्रीमती उर्मिला कश्यप ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओ को संकल्प दिलवाया | कार्यक्रम के अंत में श्रीमती दीपशिखा ताम्रकार ने सभी अतिथियों एवं सभी माताओ का आभार ज्ञापित किया | इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त दीदी-आचार्य उपस्थित रहे|

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles