
बलौदाबाजार शासकीय डी.के. कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय को मिली 9.22 करोड़ की बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट उच्च शिक्षा व्यवस्था हेतु संकल्पित है विष्णु सरकार
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्य में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। जहां “दो साल, दोगुनी रफ्तार” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही विष्णु सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध हो। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के महत्वपूर्ण प्रयासों से बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय को एक बड़ी सौगात मिली है।
गौरतलब हो कि बलौदाबाजार विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा के विशेष प्रयासों से इस महाविद्यालय में नवीन निर्माण, रिनोवेशन कार्य तथा आधुनिक शैक्षणिक उपकरणों की व्यवस्था के लिए कुल 9 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले वर्षों में इसका सीधा लाभ हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा।
बता दे कि इस राशि से महाविद्यालय परिसर में नए भवनों का निर्माण, पुराने जर्जर भवनों का नवीनीकरण, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय का उन्नयन, डिजिटल सुविधाएं, कंप्यूटर व अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे न केवल शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी युग के अनुरूप तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
ज्ञात हो कि कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की रीढ़ होती है। विष्णु सरकार प्रदेश के हर छात्र-छात्रा को बेहतर भविष्य देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जैसे शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में महाविद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता रही है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
जहां प्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए महाविद्यालयों की स्थापना, पुराने संस्थानों के उन्नयन, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ का युवा वर्ग न केवल प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके।
बलौदाबाजार के शासकीय डी.के. कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार जिले का एक प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थान है, जहां आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र अध्ययन के लिए आते हैं। लंबे समय से यहां आधारभूत संरचना को मजबूत करने की मांग की जा रही थी, जिसे अब विष्णु सरकार ने पूरा कर दिया है।
महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों में इस स्वीकृति को लेकर खासा उत्साह है। सभी ने मं
त्री श्री टंक राम वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों को बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी।
इस प्रकार कुल मिलाकर, बलौदाबाजार महाविद्यालय को मिली 9.22 करोड़ रुपये की यह सौगात छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह साबित करता है कि विष्णु सरकार वास्तव में उत्कृष्ट उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए संकल्पित है और “दो साल, दोगुनी रफ्तार” का नारा केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर भी साकार हो रहा है।





