Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

बिलासपुर में SSC परीक्षा में ब्लूटूथ से हाईटेक नकल का करती छात्रा की हुई भंडाफोड़,

ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए कर रहा था नकल, राजस्थान का अभ्यर्थी गिरफ्तार

बिलासपु : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में SSC द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी कान में सिम कार्ड से संचालित ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल करते हुए पकड़ा गया। आरोपी अभ्यर्थी राजस्थान का निवासी है, जिसे परीक्षा केंद्र प्रभारी की सतर्कता से रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

गौरतलब हो कि प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 9 जनवरी को सीपत क्षेत्र के फरहदा स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) कॉलेज में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा हेड कांस्टेबल (लिपिक) दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया था। परीक्षा की शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक की शिफ्ट के दौरान एक अभ्यर्थी की गतिविधियों ने परीक्षा केंद्र प्रभारी को संदेह में डाल दिया।
परीक्षा केंद्र प्रभारी विजय कुमार लहरे ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी बार-बार असामान्य हरकतें कर रहा था। वह बार-बार इधर-उधर देख रहा था और हल्की आवाज में कुछ बुदबुदाता हुआ नजर आ रहा था। जब प्रभारी उसके नजदीक पहुंचे तो वह अचानक हड़बड़ा गया और घबराहट में उसका व्यवहार और अधिक संदिग्ध हो गया।

इस घटना मे संदेह के आधार पर जब अभ्यर्थी की तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसके कान के भीतर बेहद छोटा सिम कार्ड ऑपरेटेड ब्लूटूथ डिवाइस लगा हुआ था। इसके अलावा उसके कपड़ों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाई गई थी, जो ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर बाहर बैठे किसी व्यक्ति से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। इसी डिवाइस के माध्यम से उसे प्रश्नों के उत्तर बताए जा रहे थे।
पकड़ा गया अभ्यर्थी मोहित मीना बताया जा रहा है, जो राजस्थान के दौसा जिले का निवासी है। वह दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बिलासपुर आया था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह पूरी तैयारी के साथ नकल करने परीक्षा केंद्र पहुंचा था और तकनीकी साधनों का इस्तेमाल कर परीक्षा पास करने की योजना बना चुका था।
घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। केंद्र प्रभारी ने आरोपी को सीपत थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से नकल में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ कोई संगठित गिरोह तो काम नहीं कर रहा था और बाहर से उसे कौन उत्तर दे रहा था।बिलासपुर

ज्ञात हो कि सीपत थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ परीक्षा अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही SSC अधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है, ताकि आयोग स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस घटना के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ब्लूटूथ, माइक्रो ईयरपीस और सिम कार्ड आधारित डिवाइस जैसे आधुनिक साधनों के जरिए परीक्षाओं की शुचिता को चुनौती दी जा रही है। ऐसे मामलों ने न सिर्फ ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी असर डाला है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सतर्कता और सख्ती ही नकल माफियाओं पर लगाम लगाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles