All India NewsChhattisgarh NewsCrime News

लखनपुर थाना क्षेत्र में फिर एक पत्रकार को फंसाने का मामला सामने आया काउंटर केस तक दर्ज नहीं

सरगुजा :

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी में एक पत्रकार के साथ हुए विवाद मामले में पुलिस की भूमिका अब संदेह के घेरे में आ गई है। जो यह मामला 6 अगस्त की रात लगभग 10:11 बजे का है। जब गांव के ही दो युवक शराब के नशे में पत्रकार के घर के पास पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़ित पत्रकार के अनुसार, उक्त दोनों युवक अगली सुबह फिर घर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ विवाद करते हुए माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इसके बावजूद, पुलिस ने वास्तविक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कीया।

बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल रवि सिंह एवं थाना प्रभारी की प्रमुख भूमिका बताते हुए आरोप लगाया गया है कि उनकी मिलीभगत से पत्रकार के खिलाफ बिना किसी जांच, बिना साक्ष्य के झूठी एफआईआर दर्ज कर ली गई। पत्रकार ने पुलिस पर पैसे के लेन-देन का गंभीर आरोप भी लगाया है, हालांकि इस पूरे मामले की न तो निष्पक्ष जांच की गई और न ही काउंटर केस दर्ज किया गया।

इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सरगुजा पुलिस अधीक्षक (SP), कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन आज तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर अधिकारी इस मामले में चुप क्यों हैं?स्थानीय लोगों और पत्रकार संगठनों में रोष है कि जब नेता या मंत्री के खिलाफ मामूली टिप्पणी पर तत्काल एफआईआर दर्ज हो जाती है, तो एक पत्रकार के साथ खुलेआम गाली-गलौज, धमकी।

लखनपुर
लोगों का कहना है कि सरगुजा जिले में कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है, जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है। पुलिस की लापरवाही, पक्षपात और कथित भ्रष्टाचार ही अपराध को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि
क्या सरगुजा पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों व आरोपियों पर कार्रवाई करेगी, या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा?

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles