Chhattisgarh NewsPolitical News

ब्रेकिंग :छत्तौद मे चिराग तले अंधेरा जि पं स स्वाति वर्मा के गांव में लोग गंदे पानी पीने को मजबूर

तिल्दा नेवरा रायपुर , 28 जुलाई 2025 : पुरे छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नल जल योजना में करोड़ों रूपये बहा रही है। ताकी ग्रामीण क्षेत्रों में सबको साफ पीने योग्य पानी की पुर्ती हो सके। जिसे सरकार द्वारा अमल भी किया जा रहा है। वही दुसरी ओर शासन प्रशासन जल बचाव अभियान भी चला रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौद में जनप्रतिनिधयों की घोर लापरवाही, मनमर्जी एवं उदासीनता ने चलते जल बचाव अभियान को ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है। यहां ग्राम पंचायत छतौद में जिसके चलते प्रतिदिन हजारो लीटर स्वस्छ पानी विगत लगभग 6 माह से व्यर्थ बह रही है।

बता दे कि यहां रोड के उपर ही सीधे पानी की पाइप लाइन बिछा दिया है। जिसके चलते यहा के गली, रोड कीचड़ युक्त हो गया है। वही इसी कारण से भी लोगो को चलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।तो वाही बहूत सरे दुर्घटनाये सामने आती रही हे !

गौरतलब हो कि प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौद में घर-घर स्वस्छ पेयजल पहुंचाने हेतु गाँव में पाइप बिछाया गया है। और पानी टंकी के माघ्यम से जल की आपूर्ति की जाती है। वही इसी
गाँव मे गांघी चौक के पास एक गली अयसा भी है। जहां पर सीसी रोड के ऊपर ही जल आपूति हेतु पाइप बिछाया गया है। जहां बिछी पाईप लाईन ट्रेक्टर व दोपहीया वाहन की चपेट में आकर फट गया है। जिसके चलते गांघी चौक बाजार चौक से लोहार पारा की ओर गली मे विगत 6 महीने से निरन्तर पानी बहते रहता है। जिसके कारण उक्त गली हमेशा कीचड़ युक्त रहता है। जहां के लोगो को चलेने मे बहुत ही दिक्कत हो रही है।

सी सी रोड उपर ही दो इंची पाईप बिछाना गैरजिम्मेदाराना काम :

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत छतौद में जहां सीसी रोड गली मे बना है। वही उसी के ऊपर ही नलजल योजना की पीने योग्य पानी की सप्लाई वाली पाइप बिछाया गया है। जिससे भारी वाहनों की चपेट मे आकर फट जा रहा है। तो वही यहां कई बार दोपहिया वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो चुके है।

जाने पानी आपूर्ति के संबंध में क्या कहते हैं छत्तौद निवासी :

अवगत हो कि सुत्रो के अनुसार छत्तौद के ग्रामीणों का कहना है कि यहां पंचायत द्वारा मुख्य मार्ग सहित अन्य गलियो में जहाँ पाइप अंदर है। वहां भी लगभग 5-6 जगहों पर से पानी पाईप लाईन फट गया है। वहां से भी पानी बहते रहता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अंदर से पाइप फ़टे है। वहां से गलियों में बह रही गंदा पानी व कीचड़ पाइप में चले जाते है। जिसके कारण कई घरों में नल से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जिससे इन घरों में गंदे जल के उपयोग से होने वाली बीमारियों के संक्रमण की संभावना प्रबल है। इसको लेकर फ़टे हए पाइपो के मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार अपने वार्ड के पन्चो व सरपंच से आग्रह किया। लेकिन उनके कानों में जू तक नही रेंगा।गंदे पानी

यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व सरपंच श्रीमती स्वाति सतीश वर्मा के कार्यकाल में इस ग्राम को आदर्श गांव का दर्जा मिला था।लेकिन विडंबना है कि वही श्रीमती स्वाती सतीश वर्मा वर्तमान में जिला पंचायत क्षेत्र क्र 7 से जिला पंचायत सदस्य है। वही इसके अलावा वे जिला पंचायत में एक विभाग के सभापति भी है। फिर भी यहां चिराग तले अंधेरा नजर आरहा है। अब ग्रामीणों को स्वाति वर्मा से उम्मीद है कि वे ही टूटी हुई पाइपो को सुधरवाकर सीसी सड़क के ऊपर जो पाइप बिछी है। जिससे यहां जो दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। उसे अंडरग्राउंड करवाएंगे। क्योकि जब स्वाति वर्मा इस गाँव की सरपंच थी। उसी समय से यह पाइप बिछी है। जो सीसी रोड के ऊपर है।चूंकि यह उसी के कार्यकाल मे की गई कार्य है। वही अब बडे व सम्मनित पद पर पदासीन है। यह उनके व गांव की मर्यादा व सम्मान की बात है। पर ग्रमीणो के समस्या को जनप्रतिनिधियों के द्वारा जब बात सुना नहीं गया है। तब ही मजबूरन पत्रकारों का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर हुए।गंदे पानी

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles