Chhattisgarh News

रिल बनाने के चक्कर में 60 फीट नीचे गिरा किशोर हालत गंभीर

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के खूबसूरत मगर खतरनाक धसगुड़ जलप्रपात ने एक बार फिर अपनी लापरवाही भरी सूरत से एक मासूम को मौत के मुंह में धकेल दिया। बारिश के मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचे एक किशोर की जिंदगी उस वक्त थम गई। जब वह 60 से 65 फीट की ऊंचाई से चट्टानों पर आकर गिर गया।

गौरतलब हो कि बीते रविवार को छेरकापुर गांव निवासी निखिल साहू अपने दो दोस्तों के साथ धसगुड़ जलप्रपात पहुंचा था। प्राकृतिक सौंदर्य के आकर्षण में वह जलप्रपात की चोटी तक जा पहुंचा। लेकिन बारिश के चलते चट्टानों पर फिसलन इतनी ज्यादा थी। जिससे उसकी संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गहराई में जा गिरा। इस हृदयविदारक हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें किशोर को फिसलते और गिरते देखा जा सकता है। गंभीर रूप से घायल निखिल को उसके दोस्तों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी जान फिलहाल खतरे से बाहर है। लेकिन उसके शरीर की चार हड्डियां टूट चुकी हैं। और वह अत्यधिक दर्द में है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।

img 20250729 wa00092484044869361166841 - img 20250729 wa00092484044869361166841

बता दे कि यह पहली सिर्फ निखिल ही नहीं, बल्कि हर साल सैकड़ों पर्यटक इन जलप्रपातों की चपेट में आ चुके हैं। सिद्धखोल, धसगुड़ और अन्य जलप्रपातों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, मगर इन स्थलों पर न तो कोई सुरक्षा इंतज़ाम हैं, न चेतावनी संकेतक, न गार्ड और न ही रैलिंग। यह सीधी लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अपराध है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles