Chhattisgarh NewsLatest News

महानदी पुल पर जानलेवा खतरा, PWD की लापरवाही उजागर

प्रतापपुर अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के प्रतापपुर ब्लॉक के भैसामुड़ा स्थित हाईवे पर बने महानदी पुल की स्थिति इन दिनों बेहद खतरनाक हो गई है। पुल की खराब हालत और मरम्मत में लापरवाही का मामला सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। इस मामले को पूर्व एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विनय चौधरी द्वारा साझा की गई एक तस्वीर ने PWD विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जिसमे वायरल हो रही तस्वीर में साफ़ दिखाई दे रहा है कि पुल के किनारे बने गहरे गड्ढों को भरने की जगह, विभाग ने केवल गिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी कर दी है।

बता दे कि इससे समस्या कम नही होती बल्कि और बढ रही है। क्योंकि यह गिट्टी समय-समय पर सड़क पर फैल जाती है। जिससे बाइक और छोटे वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कई हादसे पहले ही हो चुके हैं। लेकिन अभी तक विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।न ही इस प्रचार का कोई असर दिखाई दे रहा है।

गौरतलब हो कि विनय चौधरी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि
“गड्ढे भरने के नाम पर पुल के किनारे गिट्टी डालना सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। यह गिट्टी आए दिन सड़क पर फैल जाती है और चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। विभाग की यह लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।”

बता दे कि इस पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने भी इस समस्या पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पुल पर रोज़ाना भारी वाहनों का आवागमन होता है। और ऐसे में यह गड्ढे और गिट्टी यात्रियों के लिए मौत का जाल साबित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और PWD विभाग से तुरंत पुल की सही मरम्मत करने और किनारे पड़ी गिट्टी हटाने की मांग की है।महानदी

अवगत यह भी हो कि लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई। तो वे मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह मामला न केवल विभागीय लापरवाही को उजागर करता है। बल्कि यह भी दर्शाता है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार एजेंसियां कितनी उदासीन हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles