Chhattisgarh NewsCrime News

मृत महिला के नाम फर्जी राशन कार्ड से शासन को लगाया चुना उपसरपंच पर लगा संगीन आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला बिलाईगढ़-सारंगढ़ के ग्राम पंचायत मारोदरहा के आश्रित ग्राम खोखेपुर में भ्रष्टाचार और धांधली का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जिससे मृत आदिवासी महिला के नाम पर फर्जी तरीके से राशन कार्ड चलाकर शासन को चुना लगाने का आरोप मौजूदा उपसरपंच दिनेश डनसेना और उनकी पत्नी अंजू डनसेना पर लगा है। शिकायतकर्ता विदेशी सिदार ने जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर खुलासा किया कि दोनों ने एक मृत महिला के राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाकर महीनों तक सरकारी राशन की हेराफेरी की है।जो कि बडी अपराध की श्रेणी में आता है।

गौरतलब हो कि शिकायत के अनुसार, मृतिका दहरमती पति स्व. राजकुमार सिदार, जाति सावरा, निवासी ग्राम खोखेपुर का निधन 22 जून 2022 को हो चुका था। जबकि उनके पति की मौत 19 मई 2020 को हुई थी। इसके बावजूद राशन कार्ड नंबर 223862021310 का उपयोग कर अंजू डनसेना और दिनेश डनसेना का नाम कार्ड में जोड़ लिया गया और मृत महिला के नाम से राशन उठाया गया। मृतिका का राशन कार्ड आदिवासी वर्ग का था। जबकि उपसरपंच दंपति पिछड़ा वर्ग से हैं। इस प्रकार जातिगत लाभ का दुरुपयोग करते हुए। शासन को गुमराह कर जालसाजी की गई।

img 20250814 wa00384918244175943046758 - img 20250814 wa00384918244175943046758

बता दे कि इस शिकायत के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र, फर्जी नाम वाला राशन कार्ड और राशन आबंटन की छायाप्रतियां भी संलग्न की गई हैं। विदेशी सिदार ने इस मामले की प्रतियां कलेक्टर, अनुविभागीय दंडाधिकारी, खाद्य अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल इस गांव में इस कांड को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन इस खुलेआम सरकारी लूट पर तुरंत नकेल नहीं कसेगा। तो यह संदेश जाएगा कि पद और सत्ता की ताकत भ्रष्टाचारियों को कानून से ऊपर खड़ा कर सकती है। फिलहाल यह एक बडी प्रशासनिक जांच का विषय भी है।

img 20250814 wa00375642986451195543394 - img 20250814 wa00375642986451195543394

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles