Accident NewsChhattisgarh NewsCrime News

रायगढ़ के विजय सिंधी ने सतनामी समाज को आहत करने के विरोध में तिल्दा थाना में की गई रिपोर्ट दर्ज 

तिल्दा नेवरा के सतनामी समाज मे बाबा गुरु घासीदास के अपमान पर जताई आक्रोश की कार्रवाई की मांग 

तिल्दा नेवरा रायपुर :

बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल आपत्ति जनक एक व्यक्ति के द्वारा विडियो में सतनामी समाज के धर्मगुरु संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जी को व छत्तीसगढ़ियों के अस्तित्व, अस्मिता व सम्मान के लिए संघर्षरत अमित बघेल जी के संबंध मे खुली व साफ साफ अश्लील गालियां देते हुए नजर आरहा है। इससे पुरे छत्तीसगढीयो मे भारी आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।

 

बता दे कि इस पर जांचोपरांत पता चला है कि वह व्यक्ति छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ के मुल निवासी विजय सिंधी बताया गया है। जिसके द्वारा सतनामी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासी दास बाबा जी व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संस्थापक अमित बघेल जी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए। गाली-गलौज करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से सम्पूर्ण सतनामी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

तिल्दा

ज्ञात हो कि सतनामी समाज के लोगों ने बताया कि गुरु घासी दास बाबा जी ने सदैव समाज को सत्य, अहिंसा और “मनखे-मनखे एक समान” का उपदेश दिया है। उनके अनुयायी आज भी इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए शांतिपूर्वक समाज सेवा में लगे हुए हैं। लेकिन रायगढ़ निवासी विजय सिंधी द्वारा की गई।तिल्दा

इस आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज के भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में सतनामी समाज के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के थाना तिल्दा नेवरा पहुंचकर विजय सिंधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

तिल्दा

इस विरोध प्रदर्शन मे समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे अमर्यादित बयान समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करते हैं। जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई। तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles