
हैदराबाद में INCWF–INTUC की 223वीं राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न
देश भर से सीमेंट संयंत्रों के इंटक यूनियन श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न
हैदराबाद, 7 जनवरी 2026 : आज 7 जनवरी दिन बुधवार को अखिल भारतीय सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन इंटक यूनियन (INCWF) की 223वीं राष्ट्रीय कार्यकारी समिति एवं वार्षिक वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में यहां महानगर के ह्रदय स्थल नारायणगुडा स्थीत कांग्रेस हाऊंस मे गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। जिसमें इस बैठक की अध्यक्षता डॉ.संजीवा रेड्डी ने की।
बता दे कि इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जी. संजीव रेड्डी जी, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता, तथा INCWF के राष्ट्रीय महासचिव श्री देवराज सिंह जी उपाध्यक्ष एन तुलसी दास, कोषाध्यक्ष तुलसीदास साड्या, की विशेष उपस्थिति रही।
इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों से सीमेंट उद्योग से जुड़े श्रमिक संघों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, श्रमिकों की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा, आय–व्यय का प्रस्तुतीकरण तथा भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा।
गौरतलब हो कि बैठक की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के औपचारिक स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। इसके पश्चात अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. जी संजीव रेड्डी जी ने कहा कि देश के औद्योगिक विकास में सीमेंट उद्योग की अहम भूमिका है और इस उद्योग को आगे बढ़ाने में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि बदलते औद्योगिक परिदृश्य में श्रमिक संगठनों को और अधिक संगठित, जागरूक एवं मजबूत होने की आवश्यकता है। आगे मुख्य अतिथि जी. संजीव रेड्डी जी ने अपने संबोधन में कहा कि INTUC और INCWF हमेशा से श्रमिकों के अधिकारों, सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष करती रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीतियों का प्रभाव सीधे श्रमिकों पर पड़ता है। ऐसे में श्रमिक संगठनों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से श्रमिक हितों की रक्षा करें।
वही अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री देवराज सिंह जी ने संगठन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष की गतिविधियों, आंदोलनों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न सीमेंट संयंत्रों में श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, स्थायीकरण, ईएसआई–पीएफ, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा उपकरणों की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर INCWF द्वारा लगातार प्रबंधन एवं सरकार के समक्ष मांगें रखी जा रही हैं। बाद उसके
बैठक में संगठन के औपचारिक आय–व्यय का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
अवगत हो कि इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, चुनौतियों और सुझावों को मंच के माध्यम से साझा किया। कई प्रतिनिधियों ने ठेका प्रथा, श्रमिक छंटनी, कार्य घंटे, और नई श्रम संहिताओं को लेकर चिंता व्यक्त की।
अवसर पर इस चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिविर, क्षेत्रीय सम्मेलन एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने हेतु सदस्यता अभियान तेज करने पर भी सहमति बनी।
बैठक के अंत में अध्यक्षीय समापन भाषण में डॉ.ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुटता ही श्रमिक आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बैठक में लिए गए निर्णय सीमेंट श्रमिकों के हित में मील का पत्थर साबित होंगे।
यह राष्ट्रीय बैठक श्रमिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।





