Chhattisgarh NewsLatest News

सरस्वती शिशु मंदिर तिल्दा में रानी सौरभ जैन की अध्यक्षता में वंदेमातरम गीत का हुआ आयोजन

तिल्दा नेवरा : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिल्दा सासाहोली में गुरुवार दिनाँक 15 जनवरी को” वन्दे मातरम् ” राष्ट्रगीत का सामूहिक रूप से गायन छात्र- छात्राओं, आचार्य- दीदियों एवं जनप्रतिनिधि वार्ड 21 पार्षद महोदया की उपस्थिति में किया गया। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन रही।

इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वन्दे मातरम् राष्ट्र गीत का 150 वी वर्षगांठ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। इसके पूर्व देश में जितने भी प्रधानमंत्री रहे किसी ने भी वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की 50 वीं वर्ष में या 100 वीं वर्ष पूर्ण होने पर ऐसा भव्य रूप में मनाने की कोई विशेष आग्रह देश के नागरिकों के लिए नहीं किया गया। जिस वन्दे मातरम् गीत को गाते हुए आजादी की लड़ाई में अनेकों वीर, क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी उस वन्देमातरम् राष्ट्रगीत की 150 वीं वर्षगांठ को पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ये हम सब के लिए प्रेरणा दायी है। वंदे मातरम् का अर्थ है। मैं अपनी मातृभूमि को प्रणाम करता हूँ/करती हूँ। यह भाव प्रत्येक भारतवासियों के मन में अवश्य होना चाहिए।


बता दे कि इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्राचार्य श्रवण कुमार साहू ने वन्दे मातरम् के इतिहास के बारे बताया। उन्होंने कहा कि सन् 1875 के आसपास वंदे मातरम् गीत गाया गया। इसके कवि बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जी ने इस गीत को बांग्ला और संस्कृत भाषा में लिखा है। 28 दिसम्बर सन् 1896 में कांग्रेस महासभा के अधिवेशन में रविन्द्र टैगोर द्वारा गाया गया था। जो कि 65 सेकंड का था। सन् 1882 में बंकिमचन्द्र चटर्जी के पुस्तक आनंद मठ में प्रकाशित हुआ।परन्तु कुछ समुदाय के लोगों को वंदे मातरम् की दो पद को छोड़कर आगे के पदो की पंक्तियों में आपत्ति जताई थी, कि हम किसी देवी को नहीं मानते है। हमारे धर्म के विपरीत है। इसलिए सिर्फ दो पद को ही सन् 1950 में ही राष्ट्रगीत की स्वीकृति दे दी गई। तब से दो पद को ही गया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वन्दे मातरम् राष्ट्र गीत पर हम सबको गर्व होना चाहिए कि जिस गीत को गाते- गाते आजादी की लड़ाई में अनेकों क्रांतिकारियों में ऊर्जा का संचार कर दिया गया और हंसते -हंसते फांसी को भी गले लगा लिये। देश के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। जिनके बदौलत हमें यह आजादी मिली है। इस गीत पर हम सब भारत वासियों को गर्व होना चाहिए।

img 20260116 wa00111597237201064549752 - img 20260116 wa00111597237201064549752

बहिन निष्ठा ने भी वन्दे मातरम् राष्ट्र गीत के बारे में बताया कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में वंदे मातरम् राष्ट्रगीत हर क्रांतिकारियों के कंठों में गूंज उठा।
बहिन दीक्षा वर्मा ने वंदे मातरम् गीत का भावार्थ सबको बताते हुए। कहा कि इस गीत में भारतमाता की वंदना माता दुर्गा, दस भुजा वाली शक्ति की देवी, विद्या की देवी माँ सरस्वती के रूप में की गई है। साथ ही यह भूमि शस्य श्यामला, हरी भरी सुहावनी एवं मंगल मय है। जिसकी वंदना हमें प्रति दिन करनी चाहिए। अंत में सभी बच्चों , आचार्य- दीदियों एवं अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत गाकर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles