Chhattisgarh NewsCrime News

मड़ई मेले के दौरान चाकूबाजी, तिल्दा क्षेत्र के भुरसुदा में युवक की मौत, रायखेडा में पंच घायल

तिल्दा नेवरा पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को किया गिरफ्तार

तिल्दा–नेवरा–रायपुर : फिर लहूलुहान हुआ औद्योगिक क्षेत्र तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर अंतर्गत विकासखंड तिल्दा–नेवरा में मड़ई मेले के दौरान हुई दो अलग–अलग चाकूबाजी की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत भुरसुदा में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि ग्राम पंचायत रायखेडा में नाइट प्रोग्राम के दौरान हुए हमले में पंच गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते बसंत पंचमी के दिन जगह जगह मढाई मेला का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम पंचायत भुरसुदा में शुक्रवार को पारंपरिक मड़ई मेला आयोजित किया गया था। मेला देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। शाम के समय मेला शांतिपूर्वक चल रहा था, लेकिन देर रात रणबौर मेला ग्राउंड में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

गौरतलब हो कि कि कुछ युवकों के बीच किसी छोटी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर चाकूबाजी में बदल गया।
इसी दौरान कुछ लड़कों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मेला स्थल पर अफरा–तफरी मच गई और आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा–नेवरा पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद देर रात ही घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

वही नेवरा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ–साथ हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है।
वहीं दूसरी ओर तिल्दा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रायखेडा में भी मड़ई कार्यक्रम के बाद आयोजित नाइट प्रोग्राम के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई।

इस घटना मे जानकारी के अनुसार नाइट प्रोग्राम समाप्त होने के बाद किसी मामूली बात को लेकर बदमाशों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान बदमाशों ने ग्राम पंचायत के पंच पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पंच गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना मे घायल पंच को तुरंत तिल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों ही मामलों में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मड़ई जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक आयोजनों में इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में संयम बरतें और कानून को हाथ में न लें। साथ ही ऐसे आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की बात भी कही गई है।मड़ई मेले

बता दे कि लगातार हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles