Chhattisgarh NewsLatest News

छत्तौद मे धान खरीदी का टोकन नहीं कटने से नाराज किसान परिवार सहित बैठे धरने पर

छत्तौद ताराशिव धान उपार्जन केंद्र पर लगा भारी जाम, आवागमन भी हुआ प्रभावित

तिल्दा नेवरा (रायपुर) :छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर जिले के विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्र के समस्त धान खरीदी केंद्र ग्राम छतौद में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब धान का टोकन नहीं कटने से नाराज एक किसान अपने पूरे परिवार के साथ खरीदी केंद्र के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गया।

जाने क्या है किसान के धरने के कारण :

बता दे कि खरीदी केंद्र पर धान लेकर पहुंचे अन्य किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। क्योंकि कृषक रघुनंदन वर्मा, निवासी छतौद, का करीब 63 क्विंटल धान अभी तक खरीदी के लिए टोकन में दर्ज नहीं हो पाया है। किसान का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से शिकायत कीये। लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इससे आक्रोशित होकर किसान ने मंगलवार सुबह अपने पुत्र अमित वर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खरीदी केंद्र के मुख्य गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

छत्तौद के किसान ने पूर्व में दी थी प्रशासन को सूचना :

मिली जानकारी के अनुसार किसान रघुनंदन वर्मा ने बताया कि धरने पर बैठने से पहले उन्होंने इसकी सूचना तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय और स्थानीय थाना को पूर्व में ही दे दी थी। इसके बावजूद जब उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। तब मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। किसान का कहना है कि धान खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद टोकन नहीं कटना उनके लिए आर्थिक संकट का कारण बन रहा है।

छत्तौद ताराशिव खरीदी केंद्र पर लगा भारी जाम :

छत्तौद के किसान रघुनंदन वर्मा व उसके बेटे के द्वारा अलस्मात धरने पर बैठने के कारण खरीदी केंद्र का मुख्य गेट अवरुद्ध हो गया। जिससे उन किसानों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। जिनका टोकन पहले ही कट चुका था। और वे धान बेचने उपार्जन केंद्र पहुंचे थे। वही देखा जारहा है कि गेट बंद रहने से ट्रैक्टर और ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। इससे केंद्र की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और खरीदी कार्य प्रभावित हुआ।

पूर्व में ही नोडल अधिकारी को दी गई जानकारी :

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उपार्जन केंद्र पर मौजूद नोडल अधिकारी लक्ष्मी बल्लेवार को स्थिति से अवगत कराया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस खरीदी केंद्र पर केवल रघुनंदन वर्मा ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य किसानों की भी इसी तरह की समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों और खाद्य विभाग को जानकारी दे दी गई है।

जिम्मेदारों द्वारा जल्द समाधान का आश्वासन :

गौरतलब हो कि नोडल अधिकारी लक्ष्मी बल्लेवार ने बताया कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 29 जनवरी है। और प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। ताकि किसान को उसका हक मिल सके और खरीदी कार्य सुचारू रूप से चल सके।

छत्तौद धान उपार्जन केंद्र में प्रशासनिक अमले में मची हलचल :

ज्ञात हो कि छत्तौद मे किसान के धरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में भी हलचल मच गई। राजस्व एवं सहकारी विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं किसान के समर्थन में युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर भी खरीदी केंद्र पहुंचे और धरने पर बैठकर किसान की मांगों का समर्थन किया।

नाराज किसान

इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य किसानों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते टोकन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है।फिलहाल सभी की नजरें प्रशासन और खाद्य विभाग के फैसले पर टिकी हुई हैं। जिससे यह तय होगा कि किसान को न्याय कब और कैसे मिलता है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles