
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) की मासिक गूगल मीट मे सैकडों की उपस्थिति में सम्पन्न
वर्चुअल बैठक में संगठन विस्तार व पत्रकार हितों पर हुई विस्तृत चर्चा
नई दिल्ली : देश में वैसे तो अनेको पत्रकारों का संगठन है। पर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) की एकजुटता, कार्यशैली अपनी एक अलग पहचान बनाने मे कामय रही है। इस प्रकार संगठन को गति प्रदान करने के लिए ही राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक गूगल मीट की वर्चुअल बैठक का सफल आयोजन 13 जूलाई को किया गया। जिसमें देशभर से जुड़े पत्रकारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस ऑनलाइन बैठक में पत्रकारिता से जुड़े विविध विषयों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमे संगठन के सदस्यता अभियान, राज्य इकाइयों के गठन और संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बता दे कि इस वर्चुअल मीटिंग में निम्न प्रमुख पत्रकार एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। जिसमे
महताब खान चंद, अमरजीत मौरा, श्रीनिवास राव, कमलेश कुमार, सुनीता उपाध्याय, धीरज कुमार, शांति गौतम, संतोष कुमार यदु, प्रियब्रत नायक, गोपीनाथ साहू, ताहिर अहमद, अज्जत चौधरी, आतिश कुमार बासा, इश्तियाक अहमद, तर्क संचार, एमडी नसीब, समरक्रांति सेन, नवनीत रावत और डॉ. पबित्रा मोहन सामंत्रे आदि ।
इस बैठक के दौरान पत्रकारों और समाचार पत्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गहन चिंतन किया गया। मसलन – पत्रकार सुरक्षा, न्यूनतम पारिश्रमिक, क्षेत्रीय स्तर पर पत्रकारों की भागीदारी, फर्जी पत्रकारिता पर रोक, एवं मीडिया के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर चर्चा की गई। RPM ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण है।
गौरतलब हो कि संगठन ने सदस्यता अभियान को गति देने, राज्यों में सक्रिय इकाइयों का पुनर्गठन करने एवं नई समितियों के गठन के लिए जिम्मेदारियां तय कीं। साथ ही आने वाले महीनों में जिला स्तरीय संवाद और वर्कशॉप आयोजित करने की योजना भी बनाई गई। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने यह संदेश दिया कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की आत्मा है, और हर पत्रकार को एकजुट होकर इस जिम्मेदारी को निभाना चाहिए।यह जानकारी तिल्दा नेवरा के संग के सदस्य व नवोदित युवा पत्रकार संतोष कुमार यदु जी के द्वारा दिया गया।





