Chhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : उफनते नाले ने रोक दिया शव यात्रा जिले अभी अबुझमाड़ मे बीता रही

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के छेरकाडीह गांव से एक हृदय विदारक तस्वीर सामने आई है। जहां एक 38 वर्षीय टिकेश्वरी निषाद की बीमारी से मौत के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ससुराल ले जाना था। लेकिन रास्ते में आए उफनते नाले ने शव यात्रा रोक दी। मजबूरी में ग्रामीणों ने प्लाईवुड की चादर पर शव रखा, नीचे ट्यूब लगाई और शव को तैराकर नाले के उस पार पहुंचाया। यह दृश्य न केवल ग्रामीणों के दर्द को बयान करता है। बल्कि प्रशासन की घोर लापरवाही को भी उजागर करता है।

निधन मायके में और अंतिम संस्कार ससुराल में :

जानकारी के मुताबिक टिकेश्वरी निषाद 16 सितंबर को इलाज के लिए मायके छेरकाडीह आई थीं।जो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जिसकी बुधवार देर रात उनकी निधन हो गयी। जब गुरुवार सुबह परिजनों ने शव को ससुराल भवरगढ़ ले जाने की तैयारी की तभी अचानक भारी बारिश से नाला उफान पर आया था। विडंबना है कि गांव के बीचोंबीच बहते इस नाले ने शव यात्रा रोक दी। शव को ले जाने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा। फिर तो ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से प्लाईवुड और ट्यूब का सहारा लिया। भीगी आंखों और भारी मन से परिजन शव को तैराते हुए नाले के पार ले गए। इसके बाद निजी वाहन से शव को अंतिम संस्कार के लिए भवरगढ़ पहुंचाया गया।

शासन की खुली बडी पोल अबुझमाड़ की जीदंगी जीने को मजबूर लोग :

गौरतलब हो कि सालों से लंबित मांग, प्रशासन मौन : ग्रामीणों का कहना है कि इस नाले पर पुलिया बनाने की मांग वर्षों से हो रही है, लेकिन आज तक काम नहीं हुआ। हर बरसात में यही स्थिति बनती है, कभी बच्चों की पढ़ाई रुकती है तो कभी लोगों की जान पर बन आती है। वही गांव के सरपंच जयन साहू ने भी स्वीकार किया कि “हर साल बारिश में नाले के कारण गांव दो हिस्सों में बंट जाता है। प्रशासन से पुल निर्माण की मांग बार-बार की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

img 20250925 wa0032564202991123928261 - img 20250925 wa0032564202991123928261

इस दर्दनाक घटना के बाद जनपद सीईओ पन्ना लाल धुर्वे ने कहा कि पुलिया निर्माण का प्रस्ताव अन्य योजना के तहत भेजा जाएगा। लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कितनी और ऐसी त्रासदियां होने के बाद उनकी मांग पर अमल होगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles