
बैकुंठ रेलवे स्टेशन के 2 लाईनों मे गाय कटने से यात्रीयो को बदबुदार घिनौना मांस देखना मजबूरी वही तो कुत्तो का लगा मजमा
बैकुंठ तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ रेलवे स्टेशन बैकुंठ जो कि यह रायपुर जंक्शन से बिलासपुर लाईन के बीच में पडता है। यहां पर स्टेशन के दो तरफ से लाईने बिछी हुई है। जिसमे से तीन लाईने गुजरती है। यहां मात्र लोकल गाडीयो का ही ठहराव होता है।
गौरतलब हो कि आज सुबह 8 बजे के लोकल ट्रेन पकडने आये लोकल यात्रियों को स्टेशन के दोनो तरफ बडे जानवरों को कटा पाया गया। जिसे कुत्तो को पटरी के बीच टिकिट घर व सिढी के पास ही पर पडी मांस के लोथडो को खाता हुआ देखा गया। जिसे देख कर ़छोटे बडे, बुढे बच्चों को विभष्त व भयावह महसुस करते देखा गया। वही कईयों को घृणा से उल्टी तक की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
बता दे कि बैकुठ स्टेशन की अव्यवस्था को देख करके यहां के रेलवे अधि व कर्मचारियों की उदासीनता एवं गैरजिम्मेदाराना हरकत परिलक्षित हुआ । जबकि स्टेशन पर यदि कोई भी अयशी स्थीती निर्मित होता है। तो रेलवे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल संज्ञान लेते हुए। हटाया जाना चाहिए। ताकी लोगो को अयसे मंजर का दर्शन करना न पडे। न ही कुत्ते की भीड न लगे न ही उसकी मौत और न होसके।

देखा जा रहा है कि भारतीय रेलवे के द्वारा किसी भी जानवरों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से न हो। इसके लिए अरबो रूपये खर्च इस लिए कर रहे हैं। कि कोई रेलवे लाईन पर कोई भी जगह खाली व खुला न हो। इसके लिए बहुत ही मजबूत स्थाई बेरिकेटींग करवाया जा रहा है। फिर भी जानवर कही न कही से घुस ने सफल हो जा रहा है। लेकिन यदि कोई भी जानवर कट जाता है। तो उनको तुरंत हटाया जाना चाहिए। खास कर तब जब स्टेशन पर ही यह स्थिति उत्पन्न हो।

बहरह रेलवे विभाग की बडी लापरवाही यहां बैकुठ स्टेशन मे आज सुबह सुबह देखा गया। जिससे यात्रीयो मे भारी नाराजगी छाया रहा।






