
अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रीहनुमान जन्मोत्सव हवन-पूजन भजनकिर्तन श्रीसुंदरकांड भोग भंडारे के साथ मना
तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीहनुमान जन्मोत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे यहां हवन-पूजन, भजन किर्तन, श्रीसुंदरकांड पाठ, दीपदान, महाआरती एवं भोग भंडारे के साथ मनाया गया। जिसमे भारी संख्या में श्रीहनुमान भक्तो, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आया।

बता दे कि सर्वप्रथम पूर्वाह्न 11:30 बजे 12:30 बजे तक अल्ट्राटेक बैकुंठ के श्रीहनुमान मंदिर पर विशेष हवन-पूजन किया गया। जिसमे विशेष रूप से मुख्य यजमान के रूप में अल्ट्राटेक बैकुंठ के एच आर फंक्शन हैड देवाशीष राय चौधरी जी सपत्नीक, सेफ्टी हैड श्री आलोक पाठक जी विराजमान रहे। वही अवसर ER हैड उदय लाल जी, टेक्निकल सेल हैड अशोक मिश्रा जी,सिविल हैड कुलदीप साहू जी, मैकेनिकल हैड अनिल गुप्ता जी, क्वालिटी कंट्रोल से अश्वनी सिंह जी के आलावा बहुत से अधिकारियों कर्मचारियों व कालोनीवासीयो की उपस्थिति रही।

ज्ञात हो कि दुसरे क्रम में संध्या 5 बजे से 6 बजे तक भजनकिर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय श्री सरस्वती महिला भजन मंडली के द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कर्मचारियों के द्वारा भजन किर्तन प्रस्तुत किया गया। बाद उसके सैफ्टी हैड आलोक पाठक जी एवं परिवार के द्वारा श्रीसुंदरकांड का पाठ कराया गया। जिसमे भारी एतिहासिक भीड के साथ श्रीहनुमान भक्तो की उपस्थिति रही। श्रीसुंदरकांड पाठ व श्रीहनुमान चालिसा पाठ के बाद दीपदान किया गया। जिसका शुभारंभ HR हैड देवाशीष राय चौधरी जी सपत्नीक द्वारा कर उपस्थित सभी देवीयो सज्जनों के द्वारा संपन्न किया गया। अंत मे महाआरती किया गया ।

गौरतलब हो कि श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर यहां अनेको श्रीहनुमान भक्तो के द्वारा हस्तमुक्त दान, गुप्ता दान, सामाग्री दान, व सहयोग से भोग भंडारे का आयोजन किया। जो कि शाम 5 बजे से रात्री 10:30 बजे तक अनवरत चलता रहा। जिसमे पुडी, बुंदी, छोलेभटुरे की सब्जी व चांवल परोसा गया। जिसमे यहां के अधिकारीयों , कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों ने बडे उत्साह व भीड के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर एतिहासिक भीड देखा गया। वही यहां मेले जैसा वातावरण निर्मित होगया था। देखा यह भी गया कि कई परिवार सेल्फी व ग्रुप फोटो भी लेते नजर आये।

इस अवसर पर जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्मे गिरिजा शंकर मिश्रा, गुरूदयाल साहू, ब्रजेश सिंह, राकेश रोशन शुद, पं. मनोज तिवारी, पं. कैलाश तिवारी, पं. सुशिल शर्मा, शैलेश परमार, के आलावा सभी दानदाताओं, अधिकारीयों कर्मचारियों, कालोनीवासीयो, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण योगदान रहा है।





