All India NewsEntertainment News

शाश्वत,सत्य और हमारे लिए गर्व का विषय है सनातन धर्म:पारस जी महाराज

अमृतसर: आज अमृतसर में अपने सत्संग में देश के प्रतिष्ठित संत पारस जी महाराज ने कहा कि शाश्वत, सत्य और हमारे लिए गर्व का विषय है सनातन धर्म, उन्होंने कहा कि आलौकिक, पारलौकिक मान्यताओं से मन को खुशी प्रदान करने वाला, जन्म-मरण के बंधन से मुक्त करने वाला, सत्य- अहिंसा के मार्ग पर चलाने वाला, भक्ति के सागर में डूबकर पार लगाने वाला धर्म ही तो सनातन धर्म है। इसके मूल में दया, सहिष्णुता, अहिंसा, तपस्या आदि है। सत्यं, शिवम् और सुंदरम् की परिभाषा है। यह अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर और मृत्यु से जीवन की ओर ले जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म किसी की आस्था पर प्रहार नहीं करता। हमें गर्व है कि हम सनातन धर्म को मानने वाले हैं।

img 20250727 wa00062258717406022985171 - img 20250727 wa00062258717406022985171

वही महाराज जी ने आगे कहां कि सनातन धर्म की पवित्रता, लचीलापन और उससे प्राप्त होने वाली उपलब्धियां हमें हर कदम पर गौरवान्वित करती हैं। हमारी सभ्यता और संस्कृति में सनातन धर्म की छवि पारदर्शी रुप में स्पष्ट परिलक्षित होती है। वैदिक धर्म ही सत्य है। शाश्वत है। ईश्वर की सत्ता अपरंपार है। उन्होंने कहा कि अब सनातन और हिंदुत्व का वैभव पूरी दुनिया में दिख रहा है। हर कोई शांति खोज रहा है। दूसरे देशों के लोग भी सनातन धर्म से जुड़ रहे हें।
पारस जी महाराज ने आगे कहा कि वो जल्द ही एक ऐसी यात्रा पर निकलेंगे। जो युवाओं को सनातन धर्म का महत्व समझाएंगे और ये यात्रा उन लोगों के लिए भी होगी जिनको न्याय नहीं मिला है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles