Entertainment News

आज सरस्वती शिशु मंदिर उ मा विद्यालय सासाहोली मे विज्ञान मेले का आयोजन संपन्न

तिल्दा नेवरा रायपुर : आज छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा के सासाहोली सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार्य प्रफुल्लचंद्र राय जी की जयंती के सुअवसर पर ‘विज्ञान मेला’ का आयोजन किया गया। जिसमे अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रानी जैन जी (पार्षद वार्ड क्र.21),विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ जैन जी (भाजपा तिल्दा नगर मण्डल उपाध्यक्ष), श्री दिलीप शर्मा जी(पूर्व व्यवस्थापक-विद्यालय प्रबंधन समिति),श्री स्वप्निल श्रीवास्तव(व्यवस्थापक-विद्यालय प्रबंधन समिति)प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू जी एवं विज्ञान प्रभारी दीदी जी श्रीमती ललिता निर्मलकर आदि की आतिथ्य में आयोजित किया गया।

बता दे कि इस अवसर विज्ञान मेले में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती,ओम एवं माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् कक्षा अरुण से कक्षा द्वादश के भैय्या-बहनों के द्वारा भाषण,निबंध,माडल,चार्ट,रंगोली,प्रयोग आदि का प्रदर्शन किया गया।

वही अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं अपने जन्मदिन की खुशी आप लोगों के साथ साझा करने एवं विज्ञान मेला देखने आई हूँ।मुझे विज्ञान मेला में बुलाकर सम्मानित करने पर विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। श्री सौरभ जैन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान के प्रतिनिधि बच्चों की रूचि देखकर बहुत अच्छा लगा।यहाँ के बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय का नाम जरुर रोशन करेंगे। वही पूर्व व्यवस्थापक श्री दिलीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में विज्ञान मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी मुझे बड़ी प्रसन्नता है।विज्ञान प्रभारी श्रीमती ललिता निर्मलकर जी ने अपने उद्बोधन में विज्ञान का महत्व बताते हुए। अतिथियों, भैय्या-बहनों एवं आचार्य-दीदियों को आचार्य प्रफुल्लचंद्र राय जी की जयंती की शुभकामनाएँ दी। इसके बाद अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू ने जीवन में विज्ञान का क्या महत्व है। यह बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थिक सभी अतिथियों,अभिभावकों,आचार्य-दीदियों एवं भैय्या-बहनों का आभार प्रकट किया।विज्ञान मेले

इस अवसर पर श्रीमती रानी जैन जी ने अपने जन्मदिन की खुशी साझा करते हुए। विद्यालय के सभी भैय्या-बहनों एवं आचार्य-दीदियों को पेन,चाॅकलेट एवं बिस्कुट प्रदान किए।कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।विज्ञान मेले

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles