Chhattisgarh NewsEducational News

बेटी ने निभाया बेटों का फर्ज  विधायक उत्तरी जांगड़े जनप्रतिनिधियों साथ जया चौहान  को किया सलाम

सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण मिसाल कायम करते हुए। एक बार फिर जया चौहान ने अद्भुत उदाहरण पेश कर इतिहास रच दिया है। बरमकेला के ग्राम बोरे निवासी कु. जया चौहान ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर समाज को नया संदेश दिया। पिंडदान जैसे धार्मिक संस्कार को निभाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं।

गौरतलब हो कि बेटी जया चौहान के इस साहसिक कदम को सम्मानित करने और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने हेतु शुक्रवार शाम को सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, पूर्व सरपंच प्रेमकुमार सारथी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवकृष्ण पटेल समेत कई पदाधिकारी चौहान परिवार के घर पहुँचे। उन्होंने जया चौहान की हिम्मत और समाज को दिए प्रेरक संदेश की सराहना करते हुए। कहा कि जया ने समाज को एक नई दिशा दी है। यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा मिलेगी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा जया जैसी बेटियों ने साकार किया है। नेताओं और प्रतिनिधियों ने जया व उनके परिवार को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि समाज हमेशा ऐसे साहसिक कार्यों के साथ खड़ा है।

img 20250906 wa00077234270505724918282 - img 20250906 wa00077234270505724918282

वही जया चौहान की हिम्मत और संवेदनशीलता ने साबित कर दिया कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं और वे परंपराओं को नई परिभाषा दे सकती हैं। जहाँ समाज की सोच थम जाती है, वहाँ बेटियाँ नई राह बना देती हैं, जया चौहान इसका जीवंत उदाहरण हैं।

img 20250906 wa0008739657917411697239 - img 20250906 wa0008739657917411697239

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles