Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

केरल मे बलवा मे मारे जाने पर आंसुओं से मुस्कान तक का सफर, पीड़ित परिवार ने बयां किया अपनों से बिछड़ने का दर्द

सक्ती / बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर तहसील अंतर्गत ग्राम करही निवासी प्रवासी मजदूर स्वर्गीय रामनारायण बघेल की दर्दनाक मौत के मामले में अब पीड़ित परिवार ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। परिवार ने अपने संघर्ष और सहयोग की कहानी साझा करते हुए बताया कि किस तरह इस दुखद घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी।
जानकारी के अनुसार, रोजी-रोटी की तलाश में केरल गए रामनारायण बघेल की केरल के वालेयर थाना क्षेत्र के अट्टापलम में कुछ लोगों द्वारा बांग्लादेशी समझकर मॉब लिंचिंग कर दी गई थी। घटना की सूचना केरल पुलिस द्वारा उनके परिजन और चचेरे भाई शशिकांत बघेल को दी गई, जो वहीं कार्यरत थे। इसके बाद त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के दौरान शव की शिनाख्त की गई।

बता दे कि इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें रामनारायण बघेल को बांग्लादेशी कहकर बेरहमी से पीटा जा रहा था। वीडियो के आधार पर गहन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भीड़ द्वारा की गई पिटाई के कारण ही उनकी मृत्यु हुई।

img 20260412 wa00056914071253113630634 - img 20260412 wa00056914071253113630634

गौरतलब हो कि घटना के बाद मृतक की पत्नी ललिता बघेल अपने दोनों बच्चों के साथ केरल पहुंचीं, जहां शशिकांत बघेल और स्थानीय सहयोगी अब्दुल जब्बार के साथ मिलकर एक्शन काउंसिल कमेटी त्रिशूर और अन्य संगठनों के माध्यम से केरल सरकार से न्याय और मुआवजे की मांग की गई। इस पर केरल सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक माह के भीतर मुआवजा राशि पीड़ित परिवार के खाते में स्थानांतरित कर दी।
पीड़ित परिवार ने इस कठिन समय में केरल सरकार, एक्शन काउंसिल कमेटी, स्थानीय पत्रकारों और आम नागरिकों के सहयोग की सराहना की है।

ज्ञात हो कि साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और ग्राम करही के लोगों ने परिवार का पूरा साथ दिया।

छत्तीसगढ़ सरकार से मुआवजा नहीं मिलने से है नाराजगी :

इस मामले में शशिकांत बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपये की मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिली है, जबकि घटना को लगभग 4 महीने हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द राशि प्रदान करने की मांग की है।

पिढीत परिवार ने जताया आभार :

मृतक की पत्नी ललिता बघेल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में ग्रामवासियों, दोनों राज्यों की सरकारों, सामाजिक संगठनों और मीडिया ने उनका साथ दिया, जिसके लिए वे सभी की आभारी हैं। यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है। बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता की आवश्यकता को भी दर्शाती है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles